ठंड से ठिठुर गया है बक्सर. घने कोहरे और सर्द हवाओं से सड़कों पर शाम ढलते ही पसरा सन्नाटा. जिलाधिकारी ने असहाय और दिव्यांग जनों के बीच किया कम्बल वितरण. कहा नगर परिषद क्षेत्र में किया गया है अलाव का भरपूर व्यवस्था. अभी नही होगी स्कूलों की छुट्टी.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर : सर्द हवाओं और शीतलहर ने बक्सर जिले में जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में शाम ढलते ही सड़को पर सन्नाटा पसर जा रहा है. लोग घरों के अंदर खुद को कैद कर ले रहे है. आलम यह है कि 10 मीटर की दूरी पर खड़ा व्यक्ति भी नही दिखाई दे रहा है. सबसे अधिक परेशानियों का सामना स्कूली बच्चों और किसानों को करना पड़ रहा है. हालांकि इस बार स्कूल में ठंड की छुट्टी होने की संभावना दूर दूर तक नही दिखाई दे रहा है. जिलाधिकारी की माने तो छुट्टी का निर्णय शिक्षा विभाग को करनी है. और अब तक ऐसा कोई आदेश नही आया है.
दिव्यांग और असहायों के बीच किया गया कम्बल वितरण
जिले में बढ़ते शीतलहर की सितम को देख जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, एवं उप विकास आयुक्त डॉक्टर महेंद्र पाल के द्वारा बुनियाद केंद्र में दर्जनों दिव्यांग एवं असहायों के बीच कम्बल वितरण किया गया.

नगर परिषद क्षेत्र में चौक चौराहे पर जल रहा है अलाव
बढ़ते हुए ठंड को देख नगर परिषद के द्वारा बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप 50 बेड का एक अस्थायी रैन बसेरा जबकि, पुलिस चौकी के समीप स्थायी रैन बसेरा का व्यवस्था करने के साथ ही अलग-अलग चौक चौराहे पर कुल 47 जगहों पर अलाव का व्यवस्था किया गया है.
जिलाधिकारी ने कहा स्कूल में छुट्टी का निर्णय लेगा शिक्षा विभाग
सर्दी की सितम से लोगों को बचाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा कम्बल वितरण किया रहा है. नगर परिषद क्षेत्र में जगह-जगह अलाव जलाये जा रहे है. रैन बसेरा में भी तमाम तरह की सुविधाएं ठंड से बचाने के लिए लोगो को दी जा रही है. स्कूल को लेकर एक नया संसोधित आदेश भी जारी हुआ है. स्कूल बंद करने का अभी कोई निर्णय नही आया है. शिक्षा विभाग के द्वारा ही इसका आदेश जारी होगा, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है. अभी तक छुट्टी को लेकर कोई आदेश नही आया है.
आज से 47 जगहों पर जलेगा अलाव
बढ़ते ठंड को लेकर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम स्वरूपम ने बताया कि, ठंड से लोगों को बचाने के लिए बक्सर रेलवे स्टेशन पर 50 बेड का अस्थायी रैन बसेरा जबकि नगर परिषद क्षेत्र में ही स्थायी रैन बसेरा का व्यवस्था किया गया है. जहां लोग आसानी से ठहर सकते हैं.
इसके अलावे पहले नगर में 32 जगह पर सुबह-शाम अलाव जलाया जा रहा है. लेकिन आज से कुल 47 जगहो पर अलाव जलाए जाएंगे, नगर परिषद क्षेत्र में जरूरत मन्दो के बीच कंबल का भी वितरण किया जा रहा है. जिससे कि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो. जरूरत पड़ी तो और अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था किया जाएगा.
हम आपको बताते चले की पूरा जिला शीतलहर की चपेट में है और पाला गिरने से खेतों में लगी आलू, बैगन, मिर्चा, टमाटर इत्यादि की फसले सूख रही है, जिससे किसान परेशान है. वही स्कूल जाने वाले बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों की माने तो इस बार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव स्कूलों की छुट्टी नहीं देने जा रहे हैं. यही कारण है कि इतनी ठंड के बावजूद भी स्कूल में छुट्टियों का घोषणा नहीं किया गया.

Comment here