नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में 18 दिसम्बर को हुए हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, फुफेरे भाई ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर पिट पीटकर कर दी थी ममेरे भाई की हत्या, फुफेरे भाई के जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए इटाढ़ी से बक्सर आया था रामेश्वर ओझा…
द जनमित्र । एस कुमार विमल
बक्सर: 18 दिसंबर को नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले के गली नंबर 6 में हुए युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. चोरी के आरोप लगाकर फुफेरे भाई ने ही अपने अन्य पांच दोस्तो के साथ मिलकर ममेरे भाई की पिट पीटकर हत्या कर दी थी. इस हत्या में शामिल फुफेरे भाई समेत तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

पैसा और गहने चोरी का आरोप लगाकर कर दी हत्या
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार इटाढ़ी के रहने वाले मृतक रामेश्वर ओझा, पिता संतोष ओझा अपने फुफेरे भाई के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर थाना क्षेत्र के धोबी घाट मोहल्ले में आये हुए थे 18 दिसम्बर को सुबह 5 बजे के लगभग अर्ध बेहोशी के हालत में सड़क किनारे लोगो ने देखा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया. मृतक के शरीर पर जख्म का निशान देख कर अस्पताल कर्मीयो ने पुलिस को इसकी सूचना दी. इलाज के दैरान ही युवक की मौत हो गई. पुलिस ने सन्देह के आधार पर जब मामले की जांच की तो इस हत्या का मास्टर माइंड उसका फुफेरा भाई निकला.
क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए बक्सर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि तकनीकी आधार पर अनुसंधान कर इस घटना में शामिल, आदित्य मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा नई बाजार वार्ड नंबर 5, पवन कुमार उम्र करीब 23 वर्ष पिता रणधीर कुमार चीनी मिल, मुकेश कुमार यादव उम्र करीब 26 वर्ष पिता रामप्रवेश यादव सोहनी पट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है . जबकि अन्य संलिप्त तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गहने और पैसे की चोरी के विवाद में फुफेरे भाई ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है.
गौरतलब है कि 18 दिसंबर को हुए युवक की हत्या के बाद प्रेम प्रसंग में हत्या होने की कयास लगाई जा रही थी लेकिन 72 घंटे के अंदर पुलिस ने पूरे मामले की खुलासा कर दिया है. इस घटना में शामिल तीन आरोपियों गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि अन्य तीन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

Comment here