अपराध

तीन मोस्ट वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये हुई ईनाम की घोषणा

Spread the love

हत्या समेत विभिन्न संगीन अपराध के फरार तीन अपराधियो पर बक्सर पुलिस ने रखा 25-25 हज़ार का इनाम. मोबाइल फोन पर सूचना देकर कराया जा सकता है गिरफ्तार.
एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर जारी किया गया आदेश.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर बक्सर पुलिस के द्वारा टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल 3 वांटेड अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार के इनाम की घोषणा किया गया है. तीनों अपराधियों को पकड़ने या पकड़वाने वाले को 25-25 हजार रुपये का इनाम बक्सर पुलिस के द्वारा दिया जाएगा. एसपी के निर्देश पर जारी इस आदेश में कहा गया है कि, इन अपराधियों के संदर्भ में कोई भी सूचना मोबाइल फोन 95712 74264 तथा 9939332502 के माध्यम से भी दी जा सकती है. जिसके आधार पर उनकी गिरफ्तारी कर सूचना देने वाले को घोषित इनाम दिया जाएगा. साथ ही साथ उनका नाम भी गुप्त रखा जाएगा.

अलग अलग थाना क्षेत्र के है वांटेड अपराधी

जिन अपराधियों की सूची जारी की गई है उनमें बगेन गोला तथा मुरार थाने के विभिन्न मामलों के फरार अभियुक्त पोखराहा बगेन गोला निवासी विजय पांडेय, कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामलों में वांछित नावानगर थाना क्षेत्र के बिचली भरौली निवासी अभियुक्त दिलीप कुमार उर्फ मजनू राय तथा मुरार थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के फरार अभियुक्त संजय राय शामिल हैं. इन अभियुक्तों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिक दर्ज है. जिसके बाद पुलिस उनको लंबे समय से तलाश कर रही थी. लेकिन यह पुलिस के गिरफ्त में नहीं आ रहे हैं. ऐसे में पुलिस अब जन सहयोग से अपराधियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी

पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि अपराधियो से जुड़े किसी तरह की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह से गुप्त रहेगा और इनाम की राशि भी गुप्त तरीके से दिया जाएगा.

गौरतलब है कि बक्सर पुलिस जिले में शांति कायम करने के लिए कई स्तर से प्रयास कर रही है. क्राइम कंट्रोल के साथ ही शराब माफ़ियाओ पर नकेल कसना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती है.

Comment here