अपराध

दहेज हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार, न्यायालय या थाने में नहीं किया समर्पण तो होगी कुर्की जपती

Spread the love

दहेज हत्या के आरोपी के गांव में डुगडुगी लेकर पहुँची राजपुर थाने की पुलिस. घर पर चिपकाया इस्तेहार. न्यायालय या थाने में नही किया समर्पण तो होगी कुर्की की कार्रवाई.

द जनमित्र । एस कुमार विमल

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के जलहरा गांव में उस वक्त लोग हैरान रह गए जब स्थानीय थाने की पुलिस डुगडुगी बजाते हुए गांव में प्रवेश कर गई. पुलिस को डुगडुगी बजाते देख ग्रामीण की भिंड एकत्रित हो गई. लोग कुछ समझ पाते उससे पहले पुलिस दहेज हत्या के आरोपी के घर पर कोर्ट में या थाने में हाजरी होने के लिए इस्तेहार चिपका कर वँहा से निकल गई. तब लोगो को माजरा समझ में आया.

दहेज के लिए विवाहिता की ससुराल वालों ने कर दी थी हत्या.

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के कोचाढी गांव निवासी मुरारी चौहान वर्ष 2021 में अपनी 24 बर्षीय पुत्री शनिचरी देवी की शादी इसी थाना क्षेत्र के जलहरा गांव निवासी अंजू चौहान से बड़े ही धूम धाम से की थी. शादी के कुछ दिन बाद से ही नवविवाहिता को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा. इसी साल जून महीने में ससुराल वालों ने उसकी पिट पीटकर हत्या कर दी. शव को ठिकाने लगाने के लिए लेकर जाने के दौरान ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि इस हत्या के अन्य तीन आरोपी पुलिस के गिरफ्त से दूर है. न्यायालय के आदेश पर आज पुलिस के द्वारा आरोपियो के घर पर इस्तेहार चिपकाकर न्यायालय या थाने में आत्म समर्पण करने के लिए कहा गया है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि जलहरा गांव निवासी शत्रुध्न चौहान, चम्पा देवी, और लीलावती देवी घटना के बाद से ही फरार है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की गई लेकिन पुलिस को निराश होना पड़ा. न्यायालय के आदेश पर वारन्टी के घर आज इस्तेहार चिपकाया गया है. इसके बाद भी वह हाजिर नही होते है तो, कोर्ट के आदेशानुसार कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

गौरतलब है कि फरार चल रहे हत्या आरोपीयों की गिरफ्तारी नही होने के कारण पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है. पुलिस को उम्मीद है कि कुर्की से बचने के लिए तीनो आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर सकते है.

Comment here