बिहार के मुख्यमंत्री के बयान को लेकर बक्सर में महिलाओं का फूटा गुस्सा नीतीश कुमार के पुतले का पहले चपल से पीटा फिर किया आग के हवाले.
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर : सोमवार के दिन बिहार विधानसभा में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद बक्सर में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की दर्जनों महिलाओं ने शहर के ऐतिहासिक किला मैदान से लेकर शहर के वीर कुंवर सिंह चौक तक पैदल मार्च कर नीतीश कुमार के पुतले को पहले चप्पल से पिटाई की एवं उसके बाद आग के हवाले कर दिया. इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा का महिलाओं ने नीतीश कुमार पर शराब और गांजा का सेवन करके इस तरह का बयान देने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक मुख्यमंत्री का पद सांवैधानिक होता है और इतने बड़े पद पर बैठे इस पागल कुमार के बयान से महिलाओं का इज्जत और मर्यादा तार तार हुआ है. वह खुद इस्तीफा दे दें या फिर राज्यपाल के अनुशंसा पर राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें, तभी महिलाओं का आक्रोश शांत होगा.
क्या कहती है महिलाएं
शहर के वीर कुंवर सिंह चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन करते हुए भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले तो यह कुर्सी कुमार थे, लेकिन अब पागल कुमार हो गए हैं. उनके बयान से ऐसा लग रहा है की वह मानसिक रूप से बीमार है और रांची के काके हॉस्पिटल में इनको इलाज की सख्त जरूरत है. मुख्यमंत्री के इस बयान से देश भर के महिला शर्मसार हुई है.
गौरतलब है कि नीतीश कुमार के इस बयान के बाद पूरे देश में सियासी भूचाल आ गया है. खुद का किरकिरी होता देख अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माफी मांग ली है. उसके बाद भी महिलाओं का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है.

Comment here