स्थानीय

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: त्योहारों में चलाई जाएगी स्पेशल ट्रेन

Spread the love

आगामी त्योहारों को देखते हुए रेल मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला. बक्सर में रुकेगी वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस. दिल्ली से आने और जाने वालों को होगी सहुलियत. त्योहारों के दौरान घर आने वाले लोगो को देखते हुए रेलवे ने लिया फैसला. मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी जानकारी. पटना और नई दिल्ली के बीच वंदे भारत स्पेशल तथा राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का किया जायेगा परिचालन, लोगो ने कहा धन्यवाद रेल मंत्री जी

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर : आगामी त्यौहार के दौरान दूसरे प्रदेशों में काम करने वाले बिहार के लोगो को सुविधा के लिए रेलवे मंत्रालय ने बडा फैसला लेते हुए, यात्रियों के लिए कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ ही, पटना और नई दिल्ली के बीच 02252/02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस तथा 02250/02249 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस का परिचालन किया जायेगा.

पूर्व मध्य रेलवे के जनसंपर्क पदाधिकारी ने प्रेस रिलीज जारी कर दी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि, गाड़ी संख्या 02252/ 02251 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस – गाड़ी सं. 02252 नई दिल्ली-पटना वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस नई दिल्ली से दिनांक 11, 14 एवं 16 नवम्बर, 2023 को 07.25 बजे खुलकर 12.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 14.08 बजे प्रयागराज, 15.50 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 17.15 बजे बक्सर एवं 18.08 बजे आरा रुकते हुए उसी दिन 19.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में गाड़ी सं. 02251 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल एक्सप्रेस पटना से दिनांक 12, 15 एवं 17 नवम्बर, 2023 को पटना से 07.30 बजे खुलकर, 08.28 बजे आरा, 09.28 बजे बक्सर, 10.28 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 12.10 बजे प्रयागराज एवं 14.18 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन 19.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस स्पेशल ट्रेन वंदे भारत मे 16 कोच होंगे. इसके अतिरिक्त गाड़ी संख्या 02249/ 02250 नई दिल्ली-पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस – गाड़ी सं. 02250 नई दिल्ली-पटना राजधानी फेस्टिवल स्पेशल नई दिल्ली से दिनांक 10, 13, 15 एवं 17 नवम्बर, 2023 को 19.10 बजे खुलकर 00.02 बजे कानपुर सेंट्रल, 02.13 बजे प्रयागराज एवं 04.30 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 05.45 बजे बक्सर एवं 06.35 बजे आरा रुकते हुए 07.30 बजे पटना जं. पहुंचेगी. वापसी में, गाड़ी सं. 02249 पटना-नई दिल्ली राजधानी फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस पटना से दिनांक 11, 14, 16 एवं 18 नवम्बर, 2023 को पटना से 09.00 बजे खुलकर 09.40 बजे आरा, 10.30 बजे बक्सर, 11.37 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जं., 13.37 बजे प्रयागराज एवं 15.45 बजे कानपुर सेंट्रल रूकते हुए उसी दिन 21.00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. इस राजधानी स्पेशल में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का 01 कोच, द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 07 कोच एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 10 कोच होंगे.

यात्रीयो ने कहा धन्यवाद रेल मंत्री जी

रेल मंत्रालय द्वारा त्योहारों के दौरान राजधानी एवं वंदे भारत ट्रेन की बक्सर ठहराव की घोषणा करने पर् स्थानीय लोगो ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद कहा है. दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने वाले सचिन यादव ने बताया कि, त्यौहारो के दौरान अपने प्रदेश में आने के लिए भेंड़ बकरियो की तरह आना पड़ता है. रेलवे के इस फैसले से यात्रीयो को तो सुविधा होगी ही साथ ही समय का भी बचत होगा. वही दिल्ली में रहकर काम करने वाले भानु यादव एवं सुजीत कुमार ने बताया कि दीपावली और छठ पूजा के दौरान प्रत्येक बिहारियो का यह सपना होता है कि, वह अपने गांव पहुँचे और पूरे परिवार के साथ इस त्योहार को सेलेब्रेट करे. लेकिन अक्सर ट्रेन में टिकट नही मिलता है. किसी तरह जेनरल बोगी में चढ़ भी गये तो शौचालय के अंदर से लेकर गेट तक खड़े होने का भी जगह नही रहता है. रेलवे के इस फैसले से यूपी एवं बिहार के लोगो को काफी सहूलियत होगा.

गौरतलब हैं कि 12 नवम्बर को दीपावली एवं 19 नवम्बर को छठ पूजा में शामिल होने के लिए बिहार एवं यूपी के लाखों लोग जो दूसरे प्रदेश में काम करते है, उनको घर आने में काफी सहूलियत होगा.

Comment here