स्थानीय

बैंक लूट कांड मामले में पूछताछ को लेकर, पुलिस ने भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष को देर रात उठाया

Spread the love

पीएनबी बैंक लूट कांड मामले में पूछताछ करने के लिए भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष बब्लू आजाद को पुलिस ने उठाया. भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीपीओ धीरज कुमार के आवास का किया घेराव. कहा दो बजे रात को घर मे घुसकर उठा ले गई पुलिस. कुछ ही दिन पहले बड़का सिंहनपुरा गांव में स्थित पीएनबी बैंक से लगभग 20 लाख की हुई थी लूट.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर: जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का सिंघनपुरा गांव में स्थित पीएनबी बैंक लूट कांड के मामले में सिमरी पुलिस ने भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष बबलू आजाद को पूछताछ करने के लिए उठाकर थाने ले आई है जिसके बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सदर एसडीपीओ के आवास का घेराव कर दिया जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. एसडीपीओ आवास पहुंचे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि न तो पहले से कोई मुकदमा दर्ज है और न ही किसी तरह का कोई आरोप है उसके बाद भी पुलिस दो बजे रात को दरवाजा खुलवाकर उसे उठाकर सिमरी थाने में लेकर चली गई है और यह भी नहीं बताया जा रहा है कि पुलिस उसे कहां रखी है. बहुत देर बाद यह जानकारी दी गई की उसे सिमरी थाना में रखा गया है जिसके बाद हमलोग सिमरी थाने जा रहे है.

क्या कहते है अधिकारी

वही डुमरांव एसडीपीओ ने बताया कि बड़का सिंघनपुरा में स्थित पीएनबी बैंक लूट कांड के मामले में उस व्यक्ति को पूछताछ करने के लिए सिमरी थाना में लाया गया है इसके बाद पुलिस पर दबाव बनाने के लिए इस तरह का हथकंडे अपनाए जा रहे हैं. पुलिस किसी के दबाव में काम नही करती है.

गौरतलब है कि बड़का सिंहनपुरा में स्थित पीएनबी बैंक को दिनदहाड़े 5-6 की संख्या में अपराधियो ने कुछ ही दिन पहले लूट ली थी जिसके बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कम्प मच गया था. घटना स्थल पर पहुँच एसपी ने खुद मामले की जांच किया था. इसी लूटकांड में संदेह के आधार पर पुलिस पूछताछ करने के लिए भीम आर्मी के अध्यक्ष बबलू आजाद को थाने लाई है.

Comment here