ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शहर के ऐतिहासीक किला मैदान में 10 दिवसीय खादी ग्राम सह उधमी मेला का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन, रंग बिरंगे कपड़ो से सजा स्टॉल

Spread the love

शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में 10 दिवसीय खादी ग्राम सह उधमी मेला का हुआ आयोजन. जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर मेले का किया उद्घाटन.”

द जनमित्र | सरिता

बक्सर: जिले के ऐतिहासिक किला मैदान में 10 दिवसीय खादी ग्राम सह उद्यमी मेला का आज शुरुवात हुआ. इस मेले का उद्दघाटन जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं उप विकास आयुक्त महेंद्र पाल ने दीप प्रज्वलित कर की. इस दौरान मेले में अलग अलग जिले से आये हुए दुकानदारों में काफी उत्साह देखने को मिला.

जिलाधिकारी ने लोगो से किया अपील

इस मेले का उद्घाटन करने पहुंचे जिला अधिकारी अंशुल अग्रवाल ने बिहार सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि, बिहार सरकार ने खादी ग्राम उद्योग मेले के लिए बक्सर को चुना इसके लिए हम सरकार को धन्यवाद देते हैं. मेले में आये हुए दुकानदारो के द्वारा बहुत ही अच्छे-अच्छे प्रोडक्ट लाया गया है, जिनकी कीमत भी वास्तविक है. अधिक से अधिक संख्या में जिलेवासी इस मेले में भाग लेकर इस प्रोडक्ट को बढ़ावा दें. जिससे कि राष्ट्रीय स्तर पर उसकी पहचान कायम हो.


क्या कहते हैं दुकानदार

वहीं मेले में अलग अलग जिले से आए हुए दुकानदारों ने बताया कि, वह पहली बार बक्सर में आए हुए हैं, और बक्सर में बहुत ही अच्छा लग रहा है. उम्मीद है की खादी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में बक्सर अहम भूमिका निभाएगा. इस मेले में लगभग 100 दुकान लगी हुई है जिसका आज पहला दिन है.

गौरतलब है कि विश्वामित्र की पावन नगरी बक्सर के ऐतिहासिक किला मैदान में खादी ग्राम उद्योग मेले में आये हुए दुकानदार काफी उत्साहित है. उन्होंने बताया कि बक्सर का यह खादी ग्राम उद्योग मेला राष्ट्रीय स्तर पर इसे पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा.

Comment here