शहर के निजी मैरेज हॉल में राजद जिला कार्यकारणी की बैठक हुआ सम्पन्न, कार्यकर्ताओ के बीच बांटे गए प्रमाणपत्र, नए लोगो को संगठन में मिली जगह, 2024 के लोकसभा चुनाव में जमीनी स्तर पर काम करने का निर्देश…
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओ ने संगठन को मजबूत करने के साथ ही मतदाताओ को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दी है. इस कड़ी में राजद जिला इकाई के द्वारा शहर के एक निजी मैरेज हॉल में जिला कार्यकारणी की बैठक की गई जिसमे जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के ब्रह्मपर विधायक शम्भू यादव भी मौजूद रहे. इस दौरान कार्यकारणी के नए सदस्यों के बीच प्रमाणपत्र वितरण किया गया. साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का निर्देश दिया गया.

सिविल कोर्ट के अधिवक्ता बने राजद के जिला महासचिव
इस कार्यकारणी की बैठक के दौरान बक्सर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता अय्योध्या यादव उर्फ गुड्डू यादव को जिला महासचिव बनाया गया.जिसके बाद पार्टी के शीर्ष नेताओ के प्रति उन्होंने आभार प्रकट करते हुए कहा कि, पार्टी ने जो नई जिम्मेवारी दी है. उसे तनमन धन से निभाउंगा.
गौरतलब है के 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टी के नेता पूरे दमखम के साथ मतदाताओं को गोलबंद करने में लगे हुए हैं. इस कड़ी में कई राजनीतिक पार्टी के नेताओं के द्वारा बक्सर में शक्ति प्रदर्शन एवं रोड शो किया गया. राजनीतिक पंडितों की माने तो बक्सर के रास्ते ही उत्तर प्रदेश होकर दिल्ली की कुर्सी तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त होता है. यही कारण है कि तमाम राजनीतिक पार्टी के नेताओ की निगाहे बक्सर लोकसभा सीट पर टिकी हुई है.
Comment here