ग्राउंड रिपोर्ट

शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Spread the love

नगर थाने और उत्पाद विभाग के पुलिस ने शराब से भरे दो ट्रक को किया जब्त, एक करोड़ से अधिक मूल्य का दोनों ट्रकों में भरे है शराब, उत्पाद चेकपोस्ट के प्रभारी ने नगर थाने पर लगाया गम्भीर आरोप, कहा मेरे स्कैनर में शराब से भरें ट्रक स्कैन होने के बाद भी जबरजस्ती मेरे कर्मियो से ट्रक लेकर चले गए नगर थाने के कर्मी…

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: जिले के नगर थाने की पुलिस एवं उत्पाद विभाग के पुलिस ने शराब से भरे दो ट्रक को जब्त किया है. पकड़े गए शराब की अनुमानित कीमत एक करोड़ से अधिक बतायी जा रही है. उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर शराब से भरे तीन ट्रक को उत्पाद विभाग की पुलिस ने जब्त किया है लेकिन देर रात जिस तरह का व्यवहार नगर थाने की पुलिस कर्मियो ने हमारे कर्मियो के साथ किया है. यह अशोभनीय है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान हमने अपने वरीय अधिकारियो को अवगत कराया है कि नगर थाने की पुलिस ने शराब से भरे जिस ट्रक को वीर कुंवर सिंह सेतु से लाया है उसे उतपाद विभाग की पुलिस ने पकड़ी थी और उस ट्रक का स्कैनिंग करने का वीडियो अभी भी स्कैनर में सेभ है. हमलोग भी सरकार के लिए ही काम करते है. बिहार पुलिस भी सरकार का काम करती है लेकिन जिस तरह से ट्रक जबरदस्ती हमारे कब्जे से लेकर चली आई वह तरीका गलत था. हालांकि उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी के आरोप को गम्भीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ ने कहा कि उनके आरोप की गम्भीरता से जांच की जाएगी.

क्या कहते है उत्पाद विभाग के प्रभारी

उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि, शराब से भरे एक ट्रक को जब्त किया गया है. जिसकी गिनती की जा रही है. उत्पाद विभाग की पुलिस को पिछले एक सप्ताह से लगातार सफलता मिल रही है. देर रात भी हमारी टीम ने एक ट्रक को जब्त किया था. जिसका साक्ष्य हमारे स्कैनर में मौजूद है. उसके बाद भी जोर जबरजस्ती कर नगर थाने की पुलिस हमारे कर्मीयो के कब्जे से ट्रक को लेकर चली आई , जिसकी शिकायत हमने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अपने वरीय अधिकारियों से की है.

वहीं सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने भी नगर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि, नगर थाने की पुलिस को भी एक बड़ी सफलता मिली है शराब से भरे एक ट्रक को जप्त किया है. शराब सेब के बीच में छुपाकर ले जाया जा रहा था लेकिन नगर थाने की पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा, ट्रक के चालक और खलासी को भी गिरफ्तार किया गया है. जिसमें 50 से 60 लख रुपए मूल्य की शराब होने की बात कही जा रही है. वही उत्पाद विभाग के चेक पोस्ट प्रभारी के द्वारा लगाए गए आरोप को लेकर जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने सफाई के दौरान कहा कि इस तरह का उन्होंने लिखित शिकायत किया. जिसका जवाब जब पत्रकारो से देते हुए कहा कि, उन्होंने कैमरे के सामने बयान दिया है. जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही.

हम आपको बताते चलें की सितंबर माह में जिले में बिहार पुलिस एवं उत्पाद विभाग के पुलिस ने 5 करोड़ से अधिक मूल्य की शराब से भरी 5 ट्रक एवं अन्य वाहनों को जप्त किया है. जिसके बाद से शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है.

Comment here