ग्राउंड रिपोर्ट

दो नाबालिक बहनों का अपहरण कर आरोपियो ने किया दुष्कर्म

Spread the love

बक्सर में बेलगाम हो रहे अपराधियो ने दो सगी बहनों का अपहरण कर किया दुष्कर्म, दोनों आरोपित गिरफ्तार ..राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है दोनों लड़कियां

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाली दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी को नाबालिक होने के कारण बाल सुधार गृह जबकि दूसरे को जेल भेज दिया गया है.

नगर थाना क्षेत्र में लाकर किया दुष्कर्म

दोनों नाबालिक पीड़िता बहनों ने महिला थाने में एफआईआर
दर्ज कराया है. जिसमे बताया है कि राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है दोनों , बधार में 25 सितम्बर को घांस काटने गई थी इसी दौरान दोनों का अपहरण कर उन्हें नगर थाना क्षेत्र के किला मैदान में लाकर उनके साथ हैवानियत किया गया.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि, घटना 25 सितंबर की है. 13 वर्ष और 15 वर्ष की दो सगी बहनें गांव के बधार में घास काटने गईं थीं. इसी बीच गांव का ही एक किशोर और एक युवक सुरेश चौहान बाइक से आएं और डरा-धमका कर दोनों को जबरन बाइक पर बैठा लिया. फिर अपने साथ जिला मुख्यालय लेकर चले आएं. कुछ घंटे इधर-उधर घुमाते रहे फिर रात हो जाने पर किला मैदान में ले जाकर हवस का शिकार बनाया और वहीं छोड़ दिया. उधर काफी देर से दोनों लड़कियों के न मिलने पर परिजन परेशान थे और इधर-उधर ढूंढ रहे थे. अगले दिन सुबह दोनों बच्ची अपने घर पर पहुंची और परिजनों को अपनी आपबीती बताई तत्पश्चात महिला थाने में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई गई.

गौरतलब है कि राजपुर थाना क्षेत्र की दूरी घटनास्थल से लगभग 45 किलोमीटर दूर है. ऐसे में कई तरह की सवाल उठाए जा रहे हैं की, एक लड़का और एक किशोर बाइक पर दो नाबालिक बहनों का अपहरण कर इतनी दूर लेकर चले आए, और किसी को इसकी भनक तक नही लगी,जबकि किला मैदान में दिन रात लोगो की भीड़ लगी रहती है.

Comment here