आत्महत्या करने के नियत से युवती ने उफनती गंगा में लगाई छलांग. आत्महत्या करने के नियत से पहुँची दो लड़कियां, स्थानीय लोगों ने बचाया. एक नगर तो दूसरी धनसोई थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़कियां, स्थानीय लोगो ने पुलिस को दी सूचना, दोनों लड़कियों को गंगा घाट से लाया गया नगर थाने.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: सुबह-सुबह नगर थाना क्षेत्र के रामरेखा घाट पर आत्महत्या करने के नियत से एक युवती ने उफनती गंगा नदी में छलांग लगा दी, जिसके बाद घाट पर अफ़रातफ़री मच गया. गंगा नदी में स्नान कर रहे लोगो ने उसे बड़ी मशक्कत के बाद नदी से सकुशल निकालकर बाहर लाया. इसके कुछ ही देर बाद धनसोइ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपने मामी के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की नीयत से रामरेखा घाट पर पहुँच गई. समय रहते लोगो ने उसे भांप लिया और नदी में छलांग लगाने से पहले ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इस दोनों घटना की सूचना मिलते ही रामरेखा घाट पर उन्हें देखने और वीडियो बनाने वालों लोगों की हुजूम जुट गई. जिन्हें स्थानीय लोगो ने डांट फटकार कर भगाया और दोनों लड़कियों को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया.

गंगा घाट पर अफ़रातफ़री
पहली घटना सुबह 6:30 बजे की है जब एक 15 वर्षीय किशोरी ने पहले अपना बैग और स्मार्टफोन को गंगा घाट पर ही फेक दिया. उसके बाद उफनती गंगा नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की. गंगा स्नान कर रहे लोगों ने बडी मशक्कत के बाद उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी. किशोरी ने अपनी पहचान नगर थाना क्षेत्र की निवासी के रूप में बताई. हालांकि वह आत्महत्या क्यो करना चाहती थी इस बात की जानकारी अभी तक नही हो पाई है. इस घटना के तकरीबन एक घण्टे बाद, 7:30 बजे एक 17 वर्षीय नाबालिग़ भी रामरेखा घाट पर मामी के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की नीयत से रामरेखा घाट गंगा तट पर पहुँच गई. गंगा घाट पर पहुँची युवती का हावभाव देखकर लोग समझ गए और उसे पकड़कर उससे पूछताछ करने लगे. इस दौरान उसने बताया कि वह धनसोई थाना क्षेत्र की निवासी है. उसके माता-पिता का देहांत हो गया है और वह मामा-मामी के साथ ही रहती है. मामा बाहर काम करते हैं और मामी उसे छोटी-छोटी बात पर पीटती रहती है. ऐसे में उसने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की नियत से इस गंगा तट पर आई है. लोगों ने उसे भी पुलिस के हवाले कर दिया.
क्या कहते है स्थानीय लोग
दोनों घटना की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर थाने क्षेत्र की किशोरी ने पहले अपना बैग और स्मार्ट फोन को गंगा घाट पर ही फेक दिया और नदी में आत्महत्या करने की नीयत से छलांग लगा दी. गंगा स्नान कर रहे लोगो ने उसे बचाकर बाहर लाया और पुलिस के हवाले कर दी. इस घटना के एक घण्टे बाद धनसोइ थाना क्षेत्र के एक लड़की भी आत्महत्या करने की नीयत से गंगा तट पर पहुँची जिसे लोगो ने पहले ही पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
क्या कहते हैं थानाध्यक्ष
एक ही घटना की सूचना कई लोगों ने कई बार दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भेजी गई हैं. लड़कियों को थाने में लाया गया है, इसके बाद आगे के कार्रवाई की जाएगी.

Comment here