जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डरीचा गांव के समीप बसौली नहर से मिला एक अज्ञात युवक का शव. अब तक नही हो सकी है पहचान. शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के सिकरौल थाना क्षेत्र अंतर्गत खण्डरीचा गांव के समीप बसौली नहर से पुलिस ने एक अज्ञात युवक का शव नग्न अवस्था में बरामद की है. युवक का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि तीन से चार दिन पुरानी है जो पूरी तरह से सड़े गले अवस्था में है. जिसकी पहचान अब तक नही हो पायी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

नहर की पुलिया में फंसा था शव
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सिकरौल थाना क्षेत्र के बसौली नहर की पुलिया में एक युवक का शव फंसे होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया. आननफानन में ग्रामीण नहर किनारे पहुँचकर शव की पहचान करने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो सका. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सिकरौल थाने की पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पुल में फंसे शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम करने के लिए पुराने सदर अस्पताल में भेज दिया.
दो महिलाओं की शवों का अब तक नहीं हो सकी पहचान
कुछ ही दिन पहले जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नहर से सिर कटी महिला का शव मिला था तथा मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के भभुअर गांव के समीप नहर से बोरे में बंद एक महिला के शव को पुलिस ने बरामद किया था. जिसकी पहचान अब तक नही हो सकी है तब तक सिकरौल थाना क्षेत्र के बसौली नहर से युवक के शव को पुलिस ने बरामद की है.
क्या कहती है पुलिस
सिकरौल थाने के एसआई प्रफुल कुमार ने बताया कि बसौली नहर से पुलिस ने एक शव नग्न अवस्था में बरामद की है. शव को पानी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. जिसकी पहचान अब तक नही हो पायी है.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के नहर से दो महिला एवं एक पुरुष का शव बरामद हो चुका है जिसकी पहचान अब तक नहीं हो पाई है. ग्रामीणों की माने तो अपराधी हत्या करने के बाद साक्ष्य को छुपाने के लिए इन इलाकों में शव को फेक दे रहे है.

Comment here