360 लीटर शराब के साथ उतरप्रदेश का पत्रकार बक्सर के राजपुर थाना क्षेत्र में हुआ गिरफ्तार. राष्ट्रीय हिंदी दैनिक का आई कार्ड लेकर शराब की सप्लाई करने जा रहा था पत्रकार. गाड़ी से माइक आईडी और आईकार्ड भी बरामद. एक स्कार्पियो और प्रेस लिखा बुलेट बाइक को पुलिस ने किया जब्त.
द जनमित्र | सरिता कुमारी
बक्सर: राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते फर्जी पत्रकारो की संख्या ने इस प्रोफेशन को पूरी तरह से बदनाम कर दिया है. उतरप्रदेश के माफिया डॉन अतीक अहमद की हत्या से लेकर बिहार के गोपालगंज में शराब की सप्लाई करने वाले वेबपोर्टल के चार पत्रकारो ने इस प्रोफेशन को पूरी तरह से बदनाम कर दिया है. इस कड़ी में राजपुर थाने की पुलिस ने 360 लीटर शराब के साथ दो पत्रकारो को गिरफ्तार किया है. एक स्कार्पियो के अलावे प्रेस का स्टिकर लगा बुलेट बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस गिरफ्त में आये दोनों पत्रकार उतरप्रदेश के जमनिया का है जिनके पास से माइक आईडी और आईकार्ड भी पुलिस ने बरामद किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की है कार्रवाई
घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाने की पुलिस को यह सूचना मिली थी कि प्रेस लिखा हुआ गाड़ी लेकर दो पत्रकार जो उतरप्रदेश के जमानिया के रहने वाले है बिहार के बक्सर में शराब की डिलीवर देने जा रहे है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें राजपुर थाना क्षेत्र के तिलकरा गांव के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया हैं. जब वाहन की जांच की गई तो स्कार्पियो में 40 कार्टन शराब थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने पहुँची. जिनके पास से बरामद आई कार्ड पर उनका नाम सूर्य प्रताप सिंह और दूसरे का सत्य प्रकाश सिंह लिखा हुआ है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थाना प्रभारी राजेश मालाकर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उतरप्रदेश के दो पत्रकारो को 40 कार्टून शराब के साथ जिले के राजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार की है. बुलेट बाइक पर प्रेस का स्टिकर लगा हुआ है. उनके पास से राष्ट्रीय हिंदी दैनिक का आई कार्ड, 83 हजार नकद एक स्कार्पियो, माइक आईडी और बुलेट बाइक को जब्त किया गया है. गौरतलब है कि पत्रकार के भेश में घूम रहे ऐसे असामाजिक तत्व के लोगो ने पुलिस के साथ पत्रकारों की भी परेशानी बढ़ा दी हैं.

Comment here