ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

अगर मैं चुनाव लड़ता हूं तो अश्विनी चौबे होंगे चारों खाने चित- मुन्ना तिवारी

Spread the love

सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी का दावा ,2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर लोकसभा सीट से इंडिया गठबन्धन बनाये मुझे उम्मीदवार तो नामाकंन के साथ ही बंध जाएगी बक्सर में बीजेपी की बोरिया बिस्तर….

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर: 2024 लोकसभा चुनाव की सुरुर अभी से ही नेताओ के सर चढ़कर बोल रहा है. कुछ ही दिन पहले जिस तरह से भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्चार्य ने शहर के नगर भवन में बक्सर लोकसभा सीट को लाल झंडे का गढ़ बताकर अपनी दावेदारी पेश की थी उसके बाद इंडिया गठबंधन के अलावे भी तमाम राजनीतिक दलों के नेताओ की बेचैनी बढ़ गई है और यही कारण है कि एक के बाद एक इंडिया गठबंधन से लेकर सभी दलों के नेताओ के लिए बक्सर लोकसभा सीट प्रतिष्ठा का बिषय बनता जा रहा है. दीपांकर भट्चार्य के जाने के बाद जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री श्रवण कुमार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह, बहुजन समाज पार्टी के नेता अनिल सिंह उर्फ अनिल बिल्डर, उपेन्द्र कुशवाहा, मुकेश सहनी, बाहुबली पूर्व सांसद आनन्द मोहन, के अलावे कई बड़े नेताओं ने इस सीट पर अपनी-अपनी पार्टी की उपस्थिति दर्ज करा दी है. इंडिया गठबन्धन के सहयोगी कांग्रेस ने तो पहले ही साफ शब्दों में कह दिया है कि राजद के उम्मीदवार अब तक 6 बार इस लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ चुके है औऱ 5 बार उन्हें बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है.

कांग्रेस विधायक का दावा

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सदर कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने दावा करते हुए कहा कि, 2024 के चुनाव में इंडिया गठबंधन यदि मुझे यहां से टिकट देती है तो भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे को वह चारों खाने चित कर देंगे, नामांकन के साथ ही उनकी बोरिया बिस्तर यहां से बंध जाएगी और उन्हें भागलपुर जाना पड़ेगा. वैसे भी यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और इस बार कांग्रेस पूरी तरह से यहां से चुनाव लड़ने की तैयारी में है इसका घोषणा पहले ही प्रदेश अध्यक्ष कर चुके हैं.

गौरतलब है कि 26 सितंबर को देश के दो सबसे बड़ी पार्टियों के प्रदेश अध्यक्ष बक्सर में अपना दमखम दिखाएंगे .कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह शहर के नगर भवन में शक्ति प्रदर्शन कर सहयोगियों के साथ विपक्ष को भी अपनी ताकत एहसास कराएंगे, वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के भी बक्सर में आगमन होगी इसके लिए स्थल चयन की प्रक्रिया जोरों शोर से भारतीय जनता पार्टी के नेता कर रहे हैं. इसकी जानकारी भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भोला सिंह ने दी है. ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किसे जीत और किसको हार का सामना करना पड़ेगा यह तो चुनाव का नतीजा आने का बाद ख़ुद स्पष्ट हो जाएगा .

Comment here