बक्सरः पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती और पढ़ने वाले कही भी बैठ कर पढ़ सकते हैं लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी और हाथों में मोबाइल आने के बाद ज्यादातर लोगों के पास बैठ कर पढ़ने का वक्त नहीं है अगर किसी तरह से वक्त निकल भी जाए तो सुकून देने वाली जगह नहीं है जहां पर आप बैठकर पढ़ सके. इस समस्या को दूर करने के लिए बक्सर में आज एक लाइब्रेरी की शुरुआत हुई जहां किताबों के शौकीन 24 घंटे पढ़ सकते हैं. यह सुविधा हर उम्र के लोगों के लिए है अगर आप किताबों के शौकीन है तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि बीते शनिवार को स्टेशन रोड में यूनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन नगर परिषद बक्सर की सभापति कमरून निशा ने फीता काट कर किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि किताबें हमारी मित्र है जो हमें सही राह भी दिखाती है आज जरूरत है की हर कोई किताबों से दोस्ती रखें तभी हम जीवन में एक सफल इंसान बन सकते हैं. लाइब्रेरी के निदेशक हिमांशु यादव ने बताया कि यह छात्र और छत्राओं के लिए सबसे सुलभ लाइब्रेरी है. नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए सभी तरह की किताबें, मैगज़ीन्स, न्यूज़पेपर इत्यादि की व्यवस्था की गई है. साहित्य से जुड़े लोगों के लिए साहित्यिक किताब की भी व्यवस्था की गई है एवं छात्रों के जरूरत के हिसाब से हर तरह की व्यवस्थाएं की गई है. इसमें जरूरतमंद छात्रों के लिए विशेष छूट की भी सुविधायें है. किताबों के बारे में उन्होंने कहा कि शहर के लोगों से किताब दान देने के लिए अभियान भी चलाएंगे ताकि जरूरतमंद लोगों तक किताबें पहुँच सके. वही लाइब्रेरी के व्यस्थापक अजित कुमार ने कहा कि छात्रों के हित में यह लाइब्रेरी आज से शुरू हो गयी है इसमें आप 24 घण्टे पढ़ाई कर सकते है. लाइब्रेरी उद्घाटन समारोह में श्रवण तिवारी, कन्हैया मिश्रा, अजय मिश्र, आदित्य विद्यार्थी, संदीप ठाकुर, अमित निकुम्भ, अमरजीत, मुकेश कश्यप, उज्ज्वल गुप्ता, आलोक पांडेय, समेत अन्य मौजूद रहे.
बक्सर में खुला तमाम सुविधाओं से लैस यूनिक लाइब्रेरी

Comment here