अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

इटाढी़ के वसुधर में जमकर चली लाठियां

Spread the love

जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुधर गांव में दो पक्षो के बीच जमकर चली लाठियां कैमरे में कैद हुई तस्वीर, किसी का फटा सर तो किसी का टूट गया हाथ.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुधर गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षो के बीच जमकर लाठियां चली है. मारपीट का यह लाइव वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो का इंजुरी काटकर दे दी है उसके बाद भी किसी पक्ष के द्वारा एफआईआर दर्ज नही कराया गया है.

मारपीट का लाइव वीडियो आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत वसुधर गांव के रहने वाले सुभाष सिंह कुशवाहा एवं मुक्तेश्वर सिंह कुशवाहा उर्फ पांडेय कुशवाहा के बीच रास्ते को लेकर विवाद शुरू हुआ. कहा सुनी होने के दौरान ही मुक्तेश्वर कुशवाहा एवं उनके परिजनों ने लाठी डंडे से सुभाष सिंह कुशवाहा के परिजनों पर हमला कर दिया जिसमें कई लोगो का सर फट गया है तो किसी का हाथ टूट गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो को थाने बुलाकर इंजुरी काटकर दे दी उसके बाद भी किसी ने इसकी लिखित शिकायत नही की है. बार बार सूचना भेजने के बाद भी दोनों परिवार में से किसी ने भी थाने में आवेदन नही दिया है.

क्या कहते है अधिकारी

मारपीट का यह लाइव वीडियो सामने आने के बाद मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी ने बताया कि, रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट करने का वीडियो सामने आया है. अब तक किसी भी पक्ष के द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नही कराया गया है. जिलेवासियो से अपील है कि किसी भी समस्या का समाधान हिंसा से नही किया जा सकता है कानूनी तरीके से ही वह अपने लड़ाई को लड़े.


गौरतलब है कि मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्ष के लोगो को थाने बुलाई है उसके बाद भी अब तक किसी ने लिखित शिकायत दर्ज नही कराया है.

Comment here