द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे दो दिवसीय दौरे पर देर रात बक्सर पहुंचे है. मंगलवार की सुबह इन्होंने बक्सर रेलवे स्टेशन से अर्चना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. चुनाव से ठीक 11 महीने पहले केंद्रीय मंत्री ने बक्सर वासियो को कई ट्रेनों की ठहराव का सौगात दिया है. वही आज देर शाम चौसा रेलवे स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही बुधवार को जियारत एक्सप्रेस को भी मंत्री बक्सर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना करंगे. एक सप्ताह पहले ही स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर में हेलीपोर्ट बनाने के साथ ही बक्सर रेलवे स्टेशन पर राजधानी ,अर्चना , जियारत समेत कई एक्सप्रेस ट्रेनों की ठहराव का घोषणा किया था.


भारतीय रेल मंत्रालय ने बक्सर में जियारत और अर्चना एक्सप्रेस की ठहराव की मंजूरी दे दी है साथ ही साथ चौसा रेलवे स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस तो सिकरिया हाल्ट पर एक पैसेंजर ट्रेन की ठहराव का भी सौगात मिला है. अर्चना एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से देश में चौमुखी विकास हो रहा है. पिछले 75 सालों में जितना काम नहीं हो पाया था उतना काम तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल में हुआ है. वही कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हाथों मिली करारी हार के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि बीजेपी हार से नहीं घबड़ाती है और ना ही जीत से अति उत्साहित होती है. भारतीय जनता पार्टी के नेता जनता से जुड़े रहना चाहते है. जो लोग देश से बीजेपी की सफाया की बात कह रहे हैं 2024 के लोकसभा चुनाव में उनको अपनी औकात का अंदाजा लग जाएगा.


जब तीसरी बार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो तिहाई बहुमत से दिल्ली की कुर्सी पर विराजमान होकर हैट्रिक लगाएंगे तो पलटू राम सलटू राम के दांत झड़ जाएंगे. वही हनुमंत कथा करने बिहार आए धीरेंद्र शास्त्री पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि कुछ बड़बोले नेता उन्हें जेल में डालने की बातें कह रहे थे.आज कल वह दिखाई भी नही दे रहे है. हिम्मत है तो छूकर दिखावे जिसके बातों को सुनने के लिए 10 लाख से अधिक लोग जुट रहे हैं उसको जेल में बंद करने की बात कहने वालों लोग नजर नही आ रहे है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव सर पर देखते हुए तमाम पार्टी के नेता जनता को गोलबंद करने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाए हुए हैं. कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद जहां कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अति उत्साहित दिखाई दे रहे हैं.वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता दो तिहाई बहुमत से 2024 के लोकसभा चुनाव जीतने का दावा कर रहे है. देखने वाली बात यह होगी कि जनता किसे जिताकर दिल्ली की गद्दी पर बैठाती है और किसको हार का सामना करना पड़ सकता है.


Comment here