राजपुर थाना क्षेत्र के देवढ़िया गांव में सरकारी जमीन पर शव दफ़नाने को लेकर दो पक्षों के लोगो के बीच हुआ विवाद स्थानीय लोगो से मिली सूचना के बाद दलबल के साथ पहुँचे जिला प्रशासन के अधिकारी लोगों को समझा बुझाकर मामले को कराया शांत.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव में उस समय अफ़रातफ़री मच गई जब सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर दो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए. तनाव की स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा को दी जिसपर त्वरित संज्ञान लेते हुए एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ गोरख राम दलबल के साथ गांव में पहुँचकर लोगो को समझाबुझाकर मामला को शांत कराया तब जाकर ग्रामीणों की सहमति से शव दफनाने की प्रक्रिया शुरू हुई.
सरकारी जमीन पर शव दफनाने को लेकर हुआ था विवाद
मिली जनकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के देवढिया गांव के रहने वाले 85 वर्षीय सिद्धनाथ राम की मृत्यु के पश्चात बुधवार को इनके शव को दफनाने के लिए महादलित परिवार के लोग गांव के पूरब वर्षों से बने कब्रिस्तान के पास शव के साथ पहुंच गए जिसे देख गांव के ही एक अन्य पक्ष के लोगों ने वहां पहुंचकर शव को दफनाने से रोक दिया. जिसके बाद दोनों पक्ष के लोगो के बीच विरोध शुरू हो गया समय रहते ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दे दी जिसके बाद एसडीओ धीरेंद्र मिश्रा, एसडीपीओ गोरख राम, थानाध्यक्ष युसूफ अंसारी, सीओ सोहन राम के अलावे भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई. अधिकारियों ने दोनो समुदायों के लोगो को काफी देर तक समझाबुझाकर मामले को शांत कराया.

क्या कहते है अधिकारी
सदर एसडीओ धीरेन्द्र मिश्रा ने बताया कि मामला पूरी तरह से शांत है. दोनों पक्षों के साथ मिलकर मामले को सुलझा लिया गया है फिलहाल कोई विवाद नहीं है.


गौरतलब है कि समय रहते प्रशासनिक अधिकारीयो के सूझबूझ से दोनों समुदाय के लोगो को समझा बुझाकर मामला शांत करा लिया गया जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया.



Comment here