ग्राउंड रिपोर्ट

सिमरी थानेदार पर गिरी गाज

Spread the love

              द जनमित्र । विमल यादव । 9431092766

बक्सर: आम जनता की हमेशा यही चाहत होती है की पुलिस उनकी समस्याओं को सुने परंतु कई बार ऐसा होता है कि पुलिस आम जनता का साथ नहीं देती है इधर के दिनों में जिले में बढ़ रहे अपराध को लेकर लगातार एसपी मनीष कुमार थानों का निरीक्षण करते रहते है. इनकी कोशिश यही रहती है कि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हो एवं आम जनता और पुलिस के बीच मैत्री संबंध अच्छा रहे .

क्योंकि पुलिस और जनता के बीच संबंध यदि अच्छा रहता है तो जनता की समस्याओं का निदान आसानी से होता रहेगा. इसके बावजूद भी कोई कोई थानाध्यक्ष अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पाते है. ऐसा ही मामला सामने आया है सिमरी के थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर को अपने कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में लाईन क्लोज कर दिया गया है.

वही इस थाने में तैनात स्मृति कुमारी को वहां का थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसकी जानकारी बक्सर एसपी मनीष कुमार ने दी. एसपी के इस कदम से जिले के पुलिसकर्मियों के बीच हडकंप मच गया है. कार्य में किसी तरह की लापवाही उन्हें बर्दास्त नहीं है. क्राइम मिटिंग में भी उन्होंने इसका स्पष्ट संदेश सभी को दे दिया था.बावजूद इसके जिले के कई थानेदार ऐसे हैं जिनकी कार्य शैली में बदलाव देखने को नहीं मिल पा रहा है. ऐसे थानाध्यक्षों के विरुद्ध भी कई शिकायतें भी पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में है.

Comment here