ग्राउंड रिपोर्ट

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने कई योजनाओं का लिया जायजा.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल के द्वारा राजपुर के प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया.जिला पदाधिकारी के द्वारा आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण किया गया.अंचलाधिकारी से दाखिल खारिज से संबंधित अद्यतन स्थिति की पृच्छा की गई. दाखिल खारिज के लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया एव निदेशित किया गया कि लोक शिकायत निवारण से संबंधित अतिक्रमण वाले मामलें को प्राथमिकता देते हुए निष्पादन करना सुनिश्चित करें.

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि निर्गत एवं आगत पत्रों का नियमित रूप से निरीक्षण कर सभी कॉलम में प्रविष्टि कराना सुनिश्चित करेंगे तथा आवश्यक पत्रों के अनुपालन का भी समीक्षा करेंगे.आँगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया गया.योजनाओं से संबंधित जानकारी को बेवसाइट पर अपलोड करने हेतु बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को निदेश दिया गया. साथ ही शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया.

वही कैथरकलां में बावनबंध में सरकारी पोखरा की खुदाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया.जो अमृत सरोवर के तहत कार्य कराया जा रहा है. इस पोखर पर आमजन को आवागमन को सुगम बनाने हेतु फेवर ब्लॉक एवं पेड़ पौधे लगाने का निर्देश दिया गया. साथ ही साथ इस पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भी साथ दिखे. इटाढ़ी प्रखंड के खतिबा, अतरौना एवं बिझौरा पंचायत का भी निरीक्षण किया गया और विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वनय के संभावना हेतु एक विस्तृत कार्य योजना बनाने के लिए उप विकास आयुक्त बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को निर्देश दिया गया.

बारूपुर पंचायत के भरखरा ग्राम में मनरेगा के तहत हो रहे पोखरा के सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया गया. इस संबंध में कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को कहा गया कि जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत पोखरा के सौंन्दर्यीकरण हेतु घाट का निर्माण, सोलर लाईट एवं आस पास पेड़ पौधे लगवाना सुनिश्चित करेंगे.

Comment here