09 जून को होगा मतदान व 11जून को होगी मतगणना.
डुमरांव की मुख्य पार्षद तथा उपमुख्य पार्षद कि सिट आरक्षित वही इटाढी़ की सिट सामान्य है.
डीएम ने ईवीएम को बारीकी से जांच करने के दिए निर्देश.
द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार व मतदाताओं का इंतजार खत्म हो गया. बीते गुरुवार को नगरपालिका आम चुनाव 2023 को संपन्न कराने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी कर दी है.


बता दे पूरे बिहार में 21 जिले में चुनाव होना है. इसकी घोषणा होते नगर परिषद के क्षेत्रों में बढ़ती चहलकदमी देखने को मिल रही है. वहीं मतदाता भी अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए पूरी तरह तैयार दिख रहे है. नगर के हर चौक-चौराहों पर नप चुनाव की बातें शुरू हो गई है. बक्सर जिला में भी दो नगरपरिषद डुमरांव और इटाढ़ी में भी चुनाव होने है. डुमरांव नगर परिषद के मुख्य पार्षद पिछड़ा वर्ग महिला एवम उपमुख्य पार्षद के लिए पिछड़ा वर्ग आरक्षित है वही इटाढी़ में दोनो पद सामान्य है. चुनाव आयोग ने मतदान की तिथि 9 जून 2023 निर्धारित किया है.



चुनाव आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 9 मई को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र 11 में सूचना का प्रकाशन होगा. 9 से 17 मई तक नामांकन कार्य 11 बजे से 3 बजे तक किया जाएगा. वहीं नामांकन पत्रों की समीक्षा 18 से 20 मई तक होगी. उम्मीदवार चुनाव मैदान से वापस होने के लिए अपना नामांकन पत्र 21 से 23 मई के बीच वापस ले सकते हैं. नामांकन वापस लेने के बाद अंतिम रूप से उम्मीदवारों के सूची का प्रकाशन एवं चुनाव चिन्ह का भी आवंटन 24 मई को कर दिया जाएगा. वही 9 जून को सुबह 7 बजे से अपराह्न 5 बजे तक मतदान होगा जबकि 11 जून को मतगणना की जाएगी.



Comment here