द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीते गुरुवार को नगर परिषद कार्यालय के सभागार में बोर्ड की बैठक में नगर के विकास को लेकर कुल 21 एजेंडों पर बहस के बाद सहमति बनी. इसके साथ ही शहर में सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की योजना पर भी आम सहमति बन गई. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद कमरून निशा ने की. यह बैठक लगभग 12 बजे से शुरू हुई. वही नगर परिषद क्षेत्र स्थित सिंडिकेट से बस स्टैंड तक मृत नहर के दोनों किनारों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा तथा सुबह-शाम टहलने के लिए पाथवे और लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था पर भी सहमति बनी. पूरा सभागार पार्षदों से भरा हुआ था.


बैठक में एजेंडे दर एजेंडे रखे जा रहे थे और पार्षद उस पर अपनी सहमति या असहमति जता रहे थे.शुरुआत में विगत बैठक में लिए गए निर्णयों की संपुष्टि की गई. इसके बाद शहर के विकास की योजना पर चर्चा हुई. विस्तारित क्षेत्रों में भूमि निबंधन शुल्क में हो रही गड़बड़ी पर चर्चा की गई. वहीं सरकारी जमीन का सर्वे कर अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्णय लिया गया. गौरतलब है कि नगर परिषद की योजनाओं के अमलीजामा के लिए सरकारी भूमि ढूंढ़ने पर भी नहीं मिलती है. जबकि सरकार की जमीनों पर लोगों ने अवैध कब्जा जमा रखा है. वार्ड सभा में लिए गए निर्णयों पर हुआ विचार-विमर्श नगरवासियों को बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के एजेंडे पर चर्चा की गई. बता दें कि शहर में बंदरों के आतंक से लोग घर में कैद रहने को विवश हैं. सबसे अधिक चरित्रवन, चिनिमिल व सिविल कोर्ट व पीसी कॉलेज कॉलोनी में है.


बक्सर में बंदरों के उत्पात की घटनाएं होती हैं.बता दे कि हाईकोर्ट के निर्देश पर बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई हुई थी. लेकिन उस अनुपात में बंदर बहुत हैं. बैठक में नया बाजार दर्जी मुहल्ला पार्क का जीर्णोद्धार व एक से 42 तक आयोजित की गई. वार्ड सभा में लिए गए निर्णयों पर अमल करने के लिए विचार-विमर्श किया गया. रामरेखा घाट पर गंगा आरती के लिए भी प्लेटफार्म बनाया जाएगा. इसे धार्मिक दृष्टिकोण से इस जगह की महत्ता को देखते हुए अच्छी व्यवस्था लोगो को मिल सके इसका निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया. साथ ही साथ गंगा की प्रमुख घाटों पर साइनेज बोर्ड लगाने व जल- जीवन-हरियाली के तहत पोखरा व तालाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के लिए निविदा भी निकालने का निर्णय बैठक में लिया गया. मुख्य पार्षद कमरून निशा ने बताया कि बोर्ड की बैठक में कुल 21 एजेंडों को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है.

इस बैठक में रही अधिकांश पार्षदों की मौजूदगी में उप मुख्य पार्षद इशरत बानो, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य इंद्र प्रताप सिंह, अंजू सिंह, आशा तिवारी, राजू कुमार राय, दिलीप कुमार के अलावा पार्षद राजकुमारी देवी, अजय कुमार, पुष्पा कुमारी, दीपक सिंह, शकुंतला देवी, मीरा देवी, राहुल कुमार, संतोष देवी, उषा देवी, कालिंदी सिंह, सपना कुमारी, सहबाज अख्तर, सरिता देवी, हिटलर सिंह, मेहरून खातुन, जगदीश कुमार, चक्रवर्ती चौधरी, प्रभाविती देवी, जोहरा बेगम, मनोज कुमार, गुड्डू कुमार, रिंकी गुप्ता, तमन्ना खातुन, मो अकबर अंसारी, दिनेश कुमार, बृज किशोर उपाध्याय, चंदन पाठक, संगीता सिंह समेत अन्य पार्षद सहित इस मौके पर नप के ईओ प्रेम स्वरूपम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Comment here