द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: नावानगर प्रखण्ड के अमीरपुर में आसपास के दर्जनों गांवों के सैकड़ों नौजवानों व किसानों ने अमीरपुर खेल मैदान को बियाडा द्वारा घेरने से बचाने के लिए बैठक आयोजित की गयी. बैठक में ग्रामीणों ने डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह को आमंत्रित किया जिसमें वो शामिल हुए . विदित हो कि नावानगर प्रखण्ड के अमीरपुर में बियाडा के अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इकलौते खेल मैदान की भी घेराबंदी कर पेप्सिको कंपनी को दिया जा रहा है.


बैठक को सम्बोधित करते हुए डुमराँव विधायक ने कहा कि ग्रामीणों के बार-बार निवेदन के बावजूद भी खेल मैदान को खाली नहीं छोड़ा जा रहा है जो उचित नहीं है. आस-पास के दर्जनों गाँवों के नौजवान विभिन्न परीक्षाओं में भर्ती की तैयारी के लिए यहाँ इकठ्ठा होते हैं और प्रेक्टिस करते हैं .अगर खेल मैदान समाप्त हो जायेंगे तो इनका भविष्य भी अधर में पद जायेगा .


उद्योग के साथ-साथ खेल मैदान का होना भी बेहद जरुरी है . बियाडा के पास नावानगर में अभी भी 456 एकड़ से ज्यादा ज़मीन है. छोटे-बड़े सैकड़ों प्लॉट अभी भी खाली हैं जिसमें कम्पनी लगाई जा सकती है. 5 एकड़ खेल के मैदान को छोड़ देने से कोई नुकसान नहीं होना है जबकि छात्रों-नौजवानों के लिये राहत मिलेगी.बैठक में सर्वसम्मति से ‘अमीरपुर खेल मैदान बचाओ संघर्ष मोर्चा’ का निर्माण किया गया. अगर प्रशासन द्वारा खेल मैदान को नहीं छोड़ा गया तो इसी मोर्चा के मातहत खेल मैदान को बचाने के लिए आंदोलन किया जायेगा. बैठक को सम्बोधित करते हुए माले नेता नीरज कुमार ने कहा कि प्रशासन का रवैया ग्रामीणों और नौजवानो के पक्ष में नहीं हैं बल्कि वे बलपूर्वक मैदान को भी हथिया लेना चाहते हैं . इसके खिलाफ में हम सभी को सतर्क व जागरूक एवं एकजुट रहने की आवश्यकता है.हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रित तरीके से काम करेगा और खेल के मैदान को मुक्त करने तक जारी रहेगा. बैठक में माले नेता संतोष यादव, बीडीसी रंजन यादव, बीडीसी सत्येन्द्र राम, पंचायत की मुखिया ज्योतिजी, बसंत यादव, महेंद्र सिंह सहित सैकड़ों लोगो ने हिस्सा लिया .


Comment here