ग्राउंड रिपोर्ट

आज से शुरू हुआ इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा..

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव | 9431092766

बक्सर: इन्टरमीडिएट कम्पार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा 2023 दिनांक 26 अप्रैल 2023 से दिनांक 08 मई 2023 तक दो पालियों में आयोजित होगी. प्रथम पाली पूर्वाहन 09:30 बजे से अपराहन 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 05:15 बजे तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर होगी. यह परीक्षा एमपी हाई स्कूल बक्सर एवं बी बी हाई स्कूल बक्सर में आयोजित की जाएगी.

जिसको लेकर अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर के द्वारा एक पत्र जारी करते हुए बताया गया कि उक्त परीक्षा केन्द्रों पर दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 की निषेधाज्ञा लागू रहेगा. परीक्षा केन्द्रों पर अत्यधिक भीड़ इकटठा होने के कारण सामान्य विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है. विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए पूरी तरह संतुष्ट होकर निहित शक्तियों के अन्तर्गत दिनांक 26.04.2023 से दिनांक 08.05.2023 तक उपरोक्त दोनों परीक्षा केन्द्रों पर 200 मीटर की दूरी तक धारा 144 द0प्र0सं0 के अन्तर्गत निम्नलिखित निषेधाज्ञा लागू रहेगा. परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी तक 05 या 05 से अधिक व्यक्तियों (प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी, संबंधित कर्मियों को छोड़कर) को एक जगह रहने पर प्रतिबंध है.

परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की दूरी तक किसी प्रकार के घातक हथियार अथवा आग्नेयास्त्र लेकर चलने पर प्रतिबंध लगाया गया है. (प्रतिनियुक्त पुलिस को छोड़कर)
उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार के जुलूस या प्रदर्शन (धार्मिक, शवयात्रा एवं शादी को छोड़कर) पर प्रतिबंध है. उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी के ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है.(धार्मिक, शवयात्रा, शादी एवं संबंधित परीक्षा केन्द्र को छोड़कर).उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में किसी प्रकार के मद्यपान एवं धूम्रपान भी निषेध हैं.

 

 

 

 

Comment here