द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बीते सोमवार को जिला पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में कार्य संस्कृति एवं समन्वय की बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में आहूत की गई.
विभिन्न विभागों के संबंधित सीएमजेसी एवं एमजेसी की समीक्षा की गई एवं संबंधित पदाधिकारी को जरूरी दिशा निर्देश भी दिया गया. लू ,भीषण गर्मी, बाढ़ से बचाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जरूरी दिशा निर्देश दिए गए. कोविड-19 की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दवाइयों, ऑक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य के संबंध में सिविल सर्जन बक्सर को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.वही कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर को सभी चापाकालो की मरमती कराते हुए, चालू रखने का निर्देश दिया.


नगर क्षेत्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर प्याऊ रखने तथा साथ ही सभी विभागों में आने वाले आगंतुकों के लिए पेयजल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को सभी विद्यालयों में एमडीएम का स्वयं एवं अपने अधीनस्थ से निरीक्षण करने एवं विद्यालयों में पेयजल की व्यवस्था एवं चापाकलो की स्थिति के संबंध में प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया.विद्युत विभाग में तारों की स्थिति के संबंध में कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया. साथ ही जिन किसानों के खेतों के ऊपर से तार जा रही हो उस खेतो की फसल को शीघ्र कटाई कराने को कहा गया. जिससे किसी भी आपदा से बचाव किया जा सके.आपदा कंट्रोल रूम का नंबर 06183-223333 है.पूर्व के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के सभी अंचलाधिकारी को आपदा से संबधित सभी तैयारियों को करने आवश्यक सामग्री का आकलन करते हुए प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया.आपदा प्रभारी को सभी तैयारियों के संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए गए.इस बैठक में उप विकास आयुक्त बक्सर, जिला परिवहन पदाधिकारी बक्सर, सिविल सर्जन बक्सर एवं अन्य विभाग से संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


Comment here