ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

समाज को बेहतर बनाने में शिक्षक की होती है अहम भूमिका : अमित मिश्रा

Spread the love

द जनमित्र | डेस्क

बक्सर/ डुमरांव: छठिया पोखरा स्थित महाजनी मध्य विद्यालय में चिल्ड्रन हैप्पी होम विद्यालय के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह कैरियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया जहां छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की जानकारी दी गई जिसमें कैरियर काउंसलिंग तथा सर्विसेज के संस्थापक अमित मिश्रा द्वारा बच्चों को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी दी गई वही डुमरांव के नामचीन शिक्षकों को भी

सम्मानित किया गया. शिक्षकों को सम्मानित तथा युवाओं को कैरियर काउंसलिंग की जानकारी देते हुए अमित मिश्रा ने बताया कि यह सम्मान डुमरांव के नामचीन शिक्षकों को दिया जा रहा है क्योंकि इनका योगदान हमेशा समाज के बेहतरी के लिए होता है. एक शिक्षक ही समाज को सही दिशा दे सकता है इसलिए शिक्षकों को समय-समय पर प्रोत्साहित किया जाना चाहिए वही विद्यार्थियों से बात करते हुए मिश्रा ने कहा कि चैतन्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट युवाओं का मार्गदर्शन करते रहता है और आज के समय में बिहार सरकार द्वारा स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के द्वारा युवाओं को पढ़ाई के लिए लोन दिया जा रहा है

तो छात्रों को इसका भरपूर लाभ उठाना चाहिए कार्यक्रम की अध्यक्षता चिल्ड्रन हैप्पी होम आवासीय विद्यालय के डायरेक्टर विमलेश कुमार सिंह तथा मंच संचालन उमेश कुमार गुप्ता ने किया. सम्मानित हुए शिक्षकों में डॉक्टर संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार, धीरज कुमार शर्मा, सीके पांडे, शशि भूषण तिवारी, उपेंद्र कुमार पाठक, जितेंद्र ठाकुर आदि रहे जिन्होंने चैतन्या ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट को धन्यवाद भी दिया इस मौके पर प्रवीण कुमार, पंकज कुमार, बटेश्वर राय, रामजी सिंह, अनिता कुमारी, आस्था गुप्ता, मनीष कुमार, सुष्मिता कुमारी, रवि कुमार, श्याम कुमार सहित सैकड़ों युवा मौजूद रहे

Comment here