द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बक्सर के लोकसभा चुनाव(2024) को लेकर बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , विपक्ष के हर चक्रव्यूहों को भेदने के लिए लगातार बिहार दौरे पर आ रहे है. इसके बावजूद भी बीजेपी के अंदर चल रहे गृह युद्ध को वह दबाने में नाकाम साबित हो रहे है. यही कारण है कि पार्टी के अंदर का अंतर्कलह अब सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड कर रहा है.


इस पर विपक्षी पार्टी के नेता , बीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए घर बचाने का सलाह दे रहे है. दरअसल बिहार बीजेपी के द्वारा जिलाध्यक्षो की नई सूची जारी कर दिया गया है. बक्सर के बीजेपी जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर के जगह पर विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह को नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है. जिम्मेवारी से मुक्त होने के साथ ही बीजेपी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ने पार्टी के स्थानीय सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.


सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने पार्टी के सांसद पर, बक्सर के तमाम योजनाओ एवं सांसद निधि को भागलपुर में ले जाने का आरोप लगाते हुए, सांसद की तुलना मोहम्मद गौरी जैसा लुटेरा से करते हुए लिखा है की जैसे मोहम्मद गौरी भारत को लूटने के लिए आया था. उसी तरह पार्टी के सांसद बक्सर को लूटकर भागलपुर में सभी योजनाओं को ले जा रहे है. बक्सर की जनता को नाली, गली और तलैया मुबारक. सोशल मीडिया पर किये गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर ने फोन पर कहा कि, एसजेवीएन का सीएसआर फंड, और सांसद निधि के 50 लाख जिसे बक्सर में खर्च करना था उससे बंका और भागलपुर में मन्दिर बनवा रहे है.


बक्सर की जनता का पैसा बक्सर के विकास पर खर्च ना करके भागलपुर के विकास पर खर्च कर रहे है. गौरतलब है कि पार्टी के आंतरिक कलह सोशल मीडिया पर आने के साथ ही, लोग स्थानीय सांसद को खूब ट्रोल कर रहे है. वही विपक्षी पार्टी के नेता केंद्रीय गृह मंत्री को अपना घर बचाने का सलाह दे रहे है.नए जिलाध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने से पहले निवर्तमान जिलाध्यक्ष के खुलासे से पार्टी में दो फाड़ हो गया है. जिसको लेकर विपक्षी पार्टी के नेता ,भारतीय जनता पार्टी के नेताओ पर पैनी नजर बनाए हुए है

Comment here