ग्राउंड रिपोर्ट

मुखिया और धनसोई पुलिस के बीच हुई झड़प का वीडियो हुआ वायरल.

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होते देखा जा रहा है. जिसमें धनसोई थाना की पुलिस की गाड़ी के पास कई लोग खड़े तथा पुलिस से वाद-विवाद करते नजर आ रहे हैं. होली पर्व एवं शबे ए बारात को लेकर शराब की सूचना पर दिनांक 7.03.23 को ग्राम कैथहर खुर्द ,पिपरा टोला एवं पोखरावा टोला में छापेमारी की गई. जहां पर पिपरा गांव टोला से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति अरुण सिंह, दीपक कुमार ,रामनाथ राजभर ग्राम सुजायतपुर थाना धनसोई को 1 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था.

एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए भी रोका गया था तभी उसी समय उस पंचायत के मुखिया अनिल चौधरी अपने समर्थकों के साथ पुलिस गाड़ी के समीप आ गए. पुलिस की छापेमारी एवं कारवाई का विरोध करने लगे. गरीब जनता को अनावश्यक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन का घेराव करने की धमकी भी दे डाले. इसी बीच भीड़ का फायदा उठा कर संदिग्ध व्यक्ति वहा से निकलते बना. इसके बाद भीड़ को समझाते हुए पकड़ाए तीनों व्यक्तियों के साथ मोटरसाइकिल एवं बरामद शराब को थाना लाया गया और धनसोई थाना कांड संख्या 29/ 23 दिनांक 07.03.23 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवम उत्पाद अधि0 के अंतर्गत अंतर्गत मामला दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.

आपको बता दें कि धनसोई थाना रोहतास जिला से सटा हुआ बॉर्डर पर स्थित है. उक्त गांव से तस्करी का मामला सामने आते रहता है. वही ग्रामीणों का कहना है कि यहां के मुखिया की दबंगई से पुलिस को अपने क्षेत्र में ड्यूटी करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. वीडियो से भी इस बात की पुष्टि की जा सकती है.

इस मामले की जानकारी मिलते हैं धनसोई थानाध्यक्ष कमलनयन पांडे भी वहां पहुंचे तथा गश्ती की गाड़ी को वहां से निकाला एवं शांतिपूर्ण तरीके से समझा-बुझाकर विवाद को बढ़ने से रोका. लेकिन मुखिया अनिल चौधरी व उनके समर्थकों में भी गहरी नाराजगी देखी गई. प्रभारी एसपी दीपक वर्णवाल ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि इस मामले को सदर अंचल के इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह को जांच की जिम्मेवारी सौप दी गई है.

Comment here