द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: सोनवर्षा में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर के निर्माण के लिए भाकपा माले के डुमराँव विधायक डॉ० अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के जिला परियोजना पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया. इसके लिए सोनवर्षा उच्च विद्यालय के पूर्व में राष्ट्रीय राजमार्ग 319 के किनारे का स्थल चयन किया गया है. विधायक ने बताया कि इस स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण से हजारों लोगों को लाभ होगा.भविष्य में राष्ट्रीय राजमार्ग को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर का भी निर्माण करने की योजना है.


स्थल निरीक्षण के बाद विधायक द्वारा निर्देशित किया गया कि कागजी कार्यवाही के बाद जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाय .


इस दौरान भाकपा-माले के नावानगर प्रखण्ड सचिव हरेन्द्र राम, नीरज कुमार, मड़ियाँ पंचायत के पूर्व मुखिया रामदेव सिंह, इनौस नेता धर्मेन्द्र सिंह, आइसा नेता धनजी, सुरेंद्र कुशवाहा, रवि मौर्य, नासिर हसन व अन्य उपस्थित रहे.


Comment here