द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर : जिले ब्रम्हपुर थाना में तैनात सिपाही की हॉस्पिटल पहुचने के कुछ देर बाद ही मौत हो गई.शनिवार को गश्ती से लौटने के बाद सांस लेने में तकलीफ हुई थी.साथियों द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया.जहां इलाज के प्रारम्भ हो गया था लेकिन इलाज के कुछ देर बाद ही सिपाही ने दम तोड़ दिया.बताया गया कि ठंड लगने से सिपाही की तबियत खराब हुई थी.ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना परिजनों और बक्सर SP को दी गई है. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद कागजी करवाई के साथ ही सिपाही के शव को पुलिस लाइन में सम्मान देने के बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा.
बताया गया कि सिपाही राहुल कुमार दास 23वर्ष पिता-केदार दास मुंगेर जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के कटिहारी गांव निवासी है.1 फरवरी 2022 को पहली ज्वाइनिंग बक्सर जिले के ब्रम्हपुर थाना में हुई थी. जो थाना की वाहन को चलाने का कार्य करते थे. 23 दिसम्बर को BPSC की परीक्षा देने के बाद वापस ब्रम्हपुर थाना लौटे तभी से तबियत थोड़ी गड़बड़ चल रही थी.मिली जनकारी के अनुसार 31 दिसम्बर शनिवार की रात्री गश्ती में निकले हुए थे. गश्ती से लौटने के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी.जिसके बाद साथियों द्वारा पहले ब्रम्हपुर PHC पहुंचा परिजनों को सूचना दी गई.इसके बाद वहां से रेफर करने के बाद उसे आरा हॉस्पिटल में आज भर्ती किया गया.जहां 10 मिनट के इलाज के बाद सिपाही ने दम तोड़ दिया . ब्रम्हपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी द्वारा जनकारी देते हुए बताया गया कि अचानक सांस लेने में दिक्कत होने पर हॉस्पिटल पहुंचाया गया.परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई लेकिन आरा हॉस्पिटल पहुचने के कुछ देर का बाद ही सिपाही की मौत हो गई.अभी पुलिस की नौकरी करते एक साल भी नही हुआ था पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में सलामी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. इसमें आगे की कागजी करवाई की जा रही है.

Comment here