ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

नगर निकाय चुनाव को संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कर ली तैयारी

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर, नगरपालिका आम निर्वाचन चुनाव होने के घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है. जिले में चुनाव को सफल पूर्वक पूरा कराने के लिए टीम का गठन बक्सर प्रशासन के द्वारा कर लिया गया है. प्रथम चरण में होने वाले जिले के तीन नगर निकायों में चुनाव के लिए कोषांगों का पुनर्गठन कर दिया गया है. चुनाव को बेहतर ढंग से संचालित करने हेतु जिला स्तर पर कुल 16 कोषांग बनाए गए हैं. इनमें विकास कुमार जायसवाल को कार्मिक प्रबंधन सह मतगणना कोषांग के अलावा प्रशिक्षण कोषांग का नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. डीएओ मनोज कुमार को सामग्री कोषांग, उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरूल शेख को ईवीएम एवं मतपत्र मुद्रण कोषांग, जिला पंचायत राज पदाधिकारी
वीरेन्द्र कुमार को नगर निकाय निर्वाचन कोषांग, वरीय कोषागार पदाधिकारी, सुकर पासवान को बज्र गृह कोषांग, एसडीसी सह डीटीओ विकास कुमार जायसवाल को वाहन कोषांग व योजना पदाधिकारी विनोद कुमार सिंह को विधि-व्यवस्था कोषांग के नोडल पदाधिकारी की जिम्मेवारी सौंपी गई है.

जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश कुमार तिवारी को कम्प्यूटराइजेश सह डिजिटल कैमरा समेत सबंधित कोषांगों, जिला अवर निबंधक अजय कुमार को प्रेक्षक कोषांग, जिला योजना पदाधिकारी सह डीपीआरओ विनोद कुमार को संचार योजना कोषांग, जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी को बायोमेट्रिक कोषांग, आईसीडीएस की डीपीओ तरणि कुमारी को नियंत्रण कक्ष कोषांग,वरीय उप समाहर्ता रश्मि सिन्हा को आदर्श आचार संहिता, जिला योजना पदाधिकारी सह डीपीआरओ विनोद कुमार सिंह को मीडिया कोषांग सह एमसीएमसी कोषांग , तथा जिला नियोजन पदाधिकारी अनीश तिवारी को शिकायत निवारण सिंगल विंडो कोषांग का नोडल पधाधिकारी बनाया गया है.

Comment here