ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने वालों पर फूटा लोगों का गुस्सा.

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर : अंबेडकर चौक के समीप स्थापित संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों के द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है. सोमवार की शाम जैसे ही लोगों की नजर प्रतिमा की टूटी हुई अंगुली पर पड़ी तो कानों-कान यह खबर पूरे शहर में फैल गई. देखते ही देखते वहा सैकड़ो की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोगों ने संविधान निर्माता की प्रतिमा तोड़ने वालों को चिन्हित कर उन्हें कड़ी सजा देने की मांग पर स्टेशन रोड को जाम कर दिया. बाद में समझाने बुझाने पर आक्रोशित लोग शांत हो गए. आक्रोशित लोगों का कहना है कि बाबा साहब जमीनी स्तर से उठकर किसी विशेष के लिए काम नहीं करकर पूरे देश के लिए काम किए है इसलिए जाति विशेष या व्यक्ति विशेष मानकर उनके प्रति गलत सोच रखने वाले कोई व्यक्ति हो या राजनीतिक दल हो अपनी कटुता दूर कर उन्हें सम्मान देना चाहिए क्योंकि हम लोग के देश के संविधान के निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर हैं . इसलिए उन्हें सम्मान के साथ हर व्यक्ति के अंदर आदर और इज्जत होनी चाहिए.इस घटना पर अंबेडकर के चाहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाया और मूर्ति तोड़ने वाले असामाजिक तत्वों तत्वों के गिरफ्तारी की मांग भी की आपको बताते चलें कि आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि है इसलिए लोगों का गुस्सा कुछ ज्यादा ही है उनका कहना है कि ऐसे लोगों को पता था पुण्यतिथि के मौके पर यहां पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं परंतु इस घटना से साफ है ऐसे कुंठित लोग अंबेडकर को क्षति पहुंचाना चाहते हैं जो कि नामुमकिन है क्योंकि अंबेडकर लोगों के विचारों में बसते है.       

 वही पर मौजूद लोगो ने प्रशासन को असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने हेतु एक मांग पत्र सौंपा  एवं असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही साथ यह भी कहा है कि जो लोग प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने का विरोध कर रहे हैं उन पर कोई कार्रवाई प्रशासन के द्वारा ना की जाए. 

      इसी संदर्भ में आपको बता दे की पहले भी डुमरांव के महरौरा मोड़ के पास भी बाबा साहब की प्रतिमा तोड़ी गई थी. बाबा साहब जैसे महापुरूष की मूर्ति तोड़े जाने से लोगों में गहरा आक्रोश है.

Comment here