रामगढ़वा थानाध्यक्ष और समाजिक कार्यकर्ताओं ने किया मास्क का वितरण
कुंदन मिश्रा
सुगौली/पु.च.
जनमित्रः पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत रामगढ़वा थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा और सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत रमन अपने टीम के साथ दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के बीच मास्क वितरण कर कोविड-19 से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया. सुजीत रमन ने कहा कि सरकार और प्रशासन कोरोना महामारी जैसे भयंकर संक्रमण से बचाव के लिए अपने स्तर से काम कर रही है लेकिन साथ ही हमारी जिम्मेदारी है कि हम भी समाज को जागरूक करें जिसके लिए आज अपने रामगढ़वा क्षेत्र के पूरी टीम के साथ मास्क वितरण किया गया.
वही थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा अपने पुलिस टीम के साथ मौजूद रहें. थानाध्यक्ष ने बिना हेलमेट वाले चालकों को सख्त निर्देश देते हुए हेलमेट पहने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि सामाजिक संगठन के युवाओं द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल है. इस मौके पर मुन्ना सिंह, जियाउल हक, अरुण कुमार पंडित, सिवेरेंद्र मिश्रा एवं अन्य युवा मौजूद रहे.

Comment here