जनमित्र/बक्सरः बीजेपी के नेता व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे अपने एक दिवसीय दौरा पर जिला अतिथि गृह पहुंचे. जहां पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया. मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में बहुत से लोग चुनाव लड़ना चाहते हैं पर सीट तो किसी एक को ही मिलेगा और चुनाव में नीतीश कुमार ही बिहार विधानसभा चुनाव के मुख्य चेहरा रहेंगे नरेंद्र मोदी देश के नेता है लेकिन बिहार में विधानसभा चुनाव के नेता नीतीश कुमार रहेंगे वही कंगना राणावत पर उन्होंने कहा कि अगर कंगना असंसदीय भाषा का प्रयोग करेंगी तो बीजेपी उनका साथ नहीं देगी जबकि बीजेपी के नेता लगातार उनके समर्थन में देशभर में प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं. जब द जनमित्र ने उनसे सवाल पूछा के जिस बीजेपी ने सुशांत सिंह की फिल्म केदारनाथ सिंह को बैन करने की बात कर रही थी उसी बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव में सुशांत सिंह की पोस्टर लगाकर चुनावी नैया को पार लगाना चाहती है तो उन्होंने कहा कि ऐसा बात नहीं है सुशांत सिंह बिहार के बेटा है और हम उन्हें न्याय दिलाने की बात कर रहे हैं आपको बता दें कि जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है सभी पार्टी के लोग क्षेत्र में भ्रमण करना शुरू कर चुके हैं और राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे भी बक्सर के क्षेत्र में घूम कर पार्टी को मजबूत करने के लिए दौरा कर रहे हैं. लोजपा को लेकर उनका कहना है कि लोजपा गठबंधन की हिस्सा है और चुनाव में भी हमारे साथ ही रहेगी नीतीश कुमार के दलितों की हत्या होने पर नौकरी मिलने वाली बयान पर भी उनका कहना था कि इस सवाल का जवाब सुशील मोदी और प्रदेश के बड़े नेता ही देंगे इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता.
अपने काम पर नहीं, नीतीश के नाम पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी..

Comment here