ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

समाजसेवी डॉक्टर नईमुल हसन को दी गई श्रद्धांजलि…

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कल्याण एवं विकास संस्थान के तत्वाधान में दीपचंद दास की अध्यक्षता में संस्थान के उपाध्यक्ष बक्सर के चर्चित समाजसेवी डॉक्टर नईमुल हसन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई. इस अवसर पर शोकाकुल संस्थान के सदस्यों ने उन्हें एक सच्चा समाजसेवी बताया, जो ताउम्र अपनी सेवा से गरीबों, मजदूरों, दलितों एवं अल्पसंख्यकों की समस्याओं से जूझते रहे. उल्लेखनीय है कि डॉक्टर नईमुल हसन 97 वर्ष के थे. उनकी लंबी सक्रिय आयु

उनके अनुयायीत जीवन को प्रदर्शित करती है. वे बक्सर जिला वक्फ बोर्ड के काफी दिनों तक सचिव रहे थे, तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संस्थान के पिछले 30 वर्षों से उपाध्यक्ष रह कर निस्वार्थ सेवा करते रहे थे. वक्ताओं ने कहा कि उनके नहीं रहने पर यह जिला अभिभावक हीन हो गया है, हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत बने रहेंगे. शोक सभा में साहित्यकार कुमार नयन, संस्था के सचिव राजेंद्र राम, आफताब आलम, रामाधार सिंह, रामजतन सिंह, रामनिवास, शिवजी राम, रवि शंकर, राजेश शर्मा, इंदु देवी, विमला देवी, शारदा देवी, मुन्ना ठाकुर आदि उपस्थित रहे.

Comment here