जनमित्र/बक्सरः बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी पार्टियों ने संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान जोर शोर से चला रही हैं जिसमे सोशल मीडिया पर सभी पार्टियां जोर दे रही हैं. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा ने सभी जिलाध्यक्षों से चुनावी तैयारियो का जायजा लेते हुए सोशल मीडिया से लेकर जमीनी स्तर तक रणनीति तैयार करने का दिशा निर्देश जारी किया हैं.

इसी क्रम में बक्सर कांग्रेस कमिटी के आई टी सेल अध्यक्ष विनय ओझा ने संगठन विस्तार करते हुए डुमराँव, ब्रह्मपुर, बक्सर तथा राजपुर विधानसभा के आई टी सेल अध्यक्षों की नियुक्ति की. नया भोजपुर निवासी तबरेज अहसन को डुमराँव विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. ब्रह्मपुर

विधानसभा अध्यक्ष के रूप में केशोपुर निवासी व छात्र जीवन से ही कांग्रेस से जुड़े श्री गौतम सागर को जिम्मेदारी सौंपी गई. वहीं बक्सर विधानसभा की जिम्मेदारी प्रीत प्रकाश तिवारी को सौंपी गई. जबकि राजपुर विधानसभा की जिम्मेदारी राजेश कुमार राम को सौंपी गई.

आधिकारिक पत्र जारी करते हुए विनय ओझा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष हर मोर्चे पर काम करने में सक्षम होंगे.






Comment here