जनमित्र/बक्सरः नगर परिषद के लाख दावे के बाद भी नगर क्षेत्र के कई इलाकों में पसरी गंदगी नप की साफ-सफाई की पोल खोल रही है. बरसात के दिनों में कई जगहों पर लगे गंदगी का अंबार तो नगर परिषद के कार्यशैली पर ही प्रश्न चिन्ह ही खड़ा करता है. यही नहीं नालियों की साफ-सफाई नहीं होने के चलते थोड़ी सी बरसात होने पर भी सड़कों पर पानी लग जाता है. मुनीम चौक स्थित भगत सिंह पार्क के

समीप पसरी गंदगी से आमजन को काफी परेशानी होती है. पार्क के समीप पसरी गंदगी के कारण लोग पार्क में बैठने से भी परहेज करते हैं. स्थानीय लोग यहां कूड़ा फेंकते है. यहां कोई डस्टवीन नहीं होने के कारण लोग सड़क पर ही कूड़ा फेंक देते हैं. इसकी साफ-सफाई नियमित नहीं हो पाती है. कूड़ा पूरे दिन सड़क पर पसरा रहता है. इसकी साफ-सफाई

को लेकर वार्ड पार्षद भी सक्रिय नहीं हो पाते हैं. यहीं हाल पुराना थाना के समीप का है. यहां भी गंदगी पसरी रहती है. जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है. यह हाल केवल मुनीम चौक तक ही सीमित नहीं है बल्कि स्टेशन रोड, पीपी रोड, सिविल लाइन समेत अन्य जगहों की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर परिषद साफ-सफाई को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है. जिसके कारण शहर में गंदगी पसरी हुई है.







Comment here