जनमित्र/बक्सर: भारत की जनवादी नौजवान सभा एवं भारत का छात्र संघ के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय पार्टी कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तीसवे शहादत दिवस के अवसर पर उन्हें याद किया. उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य डॉ सत्येंद्र कुमार ओझा तथा मंच संचालन प्रतीक आनंद ने किया. मौके पर सभा को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि बहु प्रतिभाशाली राजीव गांधी ने देश के लिए अपनी शहादत दी. उन्होंने बताया कि भारत को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से संपन्न करने में उन्होंने मील के पत्थर का कार्य किया है. कुमार ने मेरी आवाज सुनो प्यार का राज सुनो गीत गाकर नौजवानों को उत्साहित किया एवं राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि

अर्पित की. वही डॉक्टर सत्येंद्र ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि राजीव गांधी की तरह शालीन व प्रिय नेता मिलना बहुत ही मुश्किल है. सभा को संबोधित करते हुए सीपीआईएम जिला कमेटी सदस्य राजेश कुमार शर्मा एवं धीरेंद्र कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से कहा कि भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के जनक कहे जाने वाले राजीव गांधी को हम अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं साथ ही उनके एकेडमिक एवं सामाजिक राजनीतिक जीवन से मजबूत प्रेरणा प्राप्त करते हैं यही आज हमारी उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन आम आदमी पार्टी के सक्रिय नेता अजय कुमार एवं मुबारक जी संयुक्त रूप से किया. मौके पर रंजीत कुमार चौधरी, सोनू बाबू, अजय उपाध्याय, गुड्डू शर्मा, शिव प्रकाश यादव, रमेश राम, दिनेश पासवान, राजेश राज, संजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे.

Comment here