ग्राउंड रिपोर्टसेहतस्थानीय

नया भोजपुर के बाद राजपुर बना हॉटस्पॉट, कुल 43 पॉजिटिव केस हो गया..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः आज बक्सर में कुल 14 कामगार का सैंपल टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है. यह सभी प्रवासी कामगार तेलंगाना राज्य से आए हुए हैं. वर्तमान में राजपुर के क्वारेंटिन सेंटर में रह रहे थे. जबकि कल ही 21 लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आया था. जिसमें से 20 लोग राजपुर के थे जो हरियाणा तेलंगाना एवं हिमाचल से आए थे. अब तक बक्सर में कूल 43 पॉजिटिव केस हो गया है. बक्सर का पहला केस पुराना भोजपुर से था जो कि हॉटस्पॉट बना हुआ था परंतु अब राजपुर प्रखंड में सबसे अधिक केस मिलने की वजह से

राजपुर प्रखंड हॉटस्पॉट बन गया है. हर दिन हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर बक्सर आ रहे हैं जिसके वजह से संक्रमित लोगो की संख्या लगातार बढ़ रही है. जिस तरह से आंकड़ा बढ़ रहा है इससे अधिकारी भी हैरान है. लेकिन गनीमत की बात है कि संक्रमित लोग क्वॉरेंटिन सेंटर में ही है. इस बीच कुछ सेंटर से यह भी खबर आ रही है कि लोग क्वॉरेंटिन सेंटर से बाहर भी निकल रहे हैं जो आगे के लिए खतरा बढ़ा सकती है अगर इस तरीके से आंकड़ा बढ़ता रहा तो जिले वासियों की मुश्किल बढ़ सकती है.

Comment here