जनमित्र/बक्सरः भाकपा- माले ने देशव्यापी आह्वान के तहत विशाखा गैस लीक कांड व महाराष्ट्र रेल हादसा को लेकर बक्सर जिले के अनेकों गावों में शोक व धिक्कार दिवस मनाया. माले कार्यकर्ता हाँथो में तख्तियां लेकर ,काली पटी बांधकर इस कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश मे जिस तरह की स्थिति है जिस तरह से मजदूरों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है. यह बहुत भयावह दृश्य पूरा देश देख रहा है. कोरोना के खौफ के बीच भूख से बेहाल मजदूर ही हादसे के शिकार हुए है. ये भयावह तस्वीरे साबित करती है कि सत्ताधारियो के पूंजीवादी मॉडल में गरीबों के लिए आम लोगो के लिए कुछ भी नही है. पूर्णतः रूप से केंद्र और राज्य की सरकारें विफल रही है. भाकपा माले कार्यकर्ता मांग कर रहे थे

कि इस घटना की उच्चस्तरीय जांच कर इसके दोषियों पर कड़ी कारवाई की जाए व मृतक मजदूरों के परिवार को 20-20 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए. इस कार्यक्रम में ब्रह्मपुर में अयोध्या सिंह, बिरबहादुर, विसर्जन राम, नावानगर में हरेन्द्र राम, नीरज कुमार , रामदेव सिंह , मोहन, केसठ में ललन प्रसाद ,अरमान अंसारी, चौगाई में बिरेन्द्र सिंह, भदेसर , सत्यनारायण, डुमराँव में सुकर राम , संजय शर्मा , रिंकू , रूबी शर्मा, इटाढ़ी में जगनारायण शर्मा, जितेन्द्र राम राजपुर में वीरेन्द्र यादव, आनन्द राम शामिल हुए.

Comment here