ग्राउंड रिपोर्टछानबीन

बालू लदे ट्रकों से हो रही है अवैध वसूली….

Spread the love

जनमित्र/औरंगाबादः बिहार सरकार चाहे कितना भी दावा कर ले कि सुबे में सब कुछ ठीक चल रहा है परंतु ऐसा है नहीं क्योंकि आए दिन अफसरों के मनमानी की खबरें आती रहती है. सूत्रों की मानें तो औरंगाबाद में खनन अधिकारी सरकार की नीतिओं को धत्ता बताते हुए अपनी जेबें भरने में लगे हुए हैं जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध तथा ओवरलोडेड बालू से अवैध वसूली की चर्चा ज़ोरों पर है अवैध बालू या ओवरलोड ट्रक को पकड़कर मनमानी वसूली की जाती है क्या मजाल है

कि कोई भी ट्रक बिना चढ़ावा के आगे बढ़ जाये. बताने वाले बताते हैं कि इसमें कई लोगों की हिस्सेदारी तय रहती है. इस काम में साहब के निजी सहायकों की अहम भूमिका है सूत्र बताते हैं की साहब के ये सहायक उनके कार्यालय में भी सक्रिय रहते हैं. अगर सरकार ऐसे लोगों पर नजर नहीं रखेगी तो बिहार का भला नहीं होने वाला है.

Comment here