राजनीति

जन सुराज का संगठन विस्तार: बजरंगी मिश्रा बने नये जिलाध्यक्ष

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

जिले के बाबा कॉम्प्लेक्स में बुधवार को जन सुराज पार्टी ने अपनी जिला इकाई को नई ताकत दी। प्रदेश स्तर के नेताओं ने जिला सलाहकार समिति के साथ-साथ विभिन्न एकल पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। इस मौके पर नवनियुक्त नेताओं को पुष्पमालाएं पहनाकर औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया।

जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शाहाबद क्षेत्रीय कोर कमिटी की सिफारिश पर आधारित इस सूची को जारी किया। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए साफ कहा कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए हर जिला इकाई को 15 दिनों के अंदर अपनी पूरी कमिटी तैयार करके क्षेत्रीय कमिटी को सौंपनी होगी।

नई जिला टीम की कमान बजरंगी मिश्रा को सौंपी गई है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते हुए संकल्प व्यक्त किया कि अब जन सुराज को गांव-गांव और पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। मिश्रा ने कहा, “वर्तमान में जन सुराज विपक्ष की भूमिका में सबसे आगे नजर आ रही है। हम जनता के दिलों में पहले से ही बसे हैं। अब हम उनके बीच रहकर उनके हर मुद्दे को उठाएंगे और हल करवाने का प्रयास करेंगे।”

इस दौरान मनोज भारती ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जोर दिया कि संगठन विस्तार अब तेज गति से होगा। उन्होंने कहा कि यह नियुक्तियां पूरी तरह क्षेत्रीय कमिटी की अनुशंसा पर हुई हैं और इनसे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

कार्यक्रम में कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। इनमें पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय, पद्मा ओझा, पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, धन्नू लाल, धनंजय पांडेय, अरविंद पांडेय, विशेषवर दुबे और धनंजय पासवान सहित स्थानीय कार्यकर्ता शामिल थे।

जिला सलाहकार समिति में शामिल नामों में कामेश्वर ओझा, रामायण सिंह, नागेंद्र प्रजापति, केशव राम और मकसूद खान शामिल हैं।

वहीं जिला स्तरीय पदाधिकारियों की सूची इस प्रकार है- जिलाध्यक्ष: बजरंगी मिश्रा, महामंत्री: रघुवर सिंह, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी: विजय कुमार पाठक, महिला अध्यक्ष: आशा देवी, युवा अध्यक्ष: अजीत सम्राट, किसान अध्यक्ष: शंभूनाथ मिश्रा, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष: संजय कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष: नीलू खरवार, अंबेडकर मंच अध्यक्ष: जगदंबा जी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष: फैयाज खान, मुख्य प्रवक्ता: शंभू नाथ यादव और रीना शर्मा।

Comment here