द जनमित्र डेस्क
चौसा के प्रसिद्ध चौसा पशु मेले में इस बार पशु व्यापारियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुफस्सिल थानाध्यक्ष शंभू भगत ने फीता काटकर किया। मेला मालिकों और व्यापारियों ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों तथा गणमान्य लोगों को फूल-माला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।

सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण बिरहा गायन रहा। मशहूर बिरहा गायिका रजनीगंधा और गायक अखिलेश यादव ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
इस आयोजन को सफल बनाने में मोहन सिंह, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेश चौबे, सुनील यादव और विवेक चौबे की अहम भूमिका रही। मेला मालिकों के सहयोग से कार्यक्रम सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
मेला मालिक उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि चौसा का पशु मेला केवल व्यापार का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक मेलजोल का भी मंच है। मेला मालिक कामेश्वर चौबे ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की।
चौसा का यह पशु मेला विशेष रूप से दुधारू गायों की खरीद-बिक्री के लिए जाना जाता है। यहां दूर-दूर से पशु व्यापारी आते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह मेला क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हजारों युवाओं को रोजगार देकर पलायन रोकने में सहायक है।
कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. मनोज यादव, विनोद यादव, सुनील सिंह, राकेश चौबे, भुनेश्वर चौबे, कासेश्वर चौबे, गोलू चौबे सहित कई मेला मालिक और पशु व्यापारी मौजूद रहे।


Comment here