जनमित्र/बक्सरः मैट्रिक का रिजल्ट पिछले दिन ही जारी हो गया है. जिले में सर्वाधिक अंक लाकर टॉप करने का गौरव स्वाती कुमारी को प्राप्त है. जो कि राजपुर क्षेत्र की रहने वाली है. उसे 478 अंक प्राप्त हुए हैं. स्वाती आर. के. हाई स्कूल तियरा की छात्रा है. उसे जब से यह सफलता मिली है हर कोई उसे बधाई दे रहा है. परिवार वालो को भी अपने इस बेटी पर नाज है. आज मौर्य शक्ति टीम ने उसके घर पहुंच कर उसे

बधाई दी. मौर्य शक्ति के कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि मित्र मौर्यवंशी ने कहा स्वाती काफी ही मेहनती लड़की है. उसका लक्ष्य साफ है वह आईएएस बनना चाहती है. और उसकी मेहनत रंग जरूर लाएगी. बधाई देने वालों में संगठन के कोषाध्यक्ष शिवजी कुशवाहा, जिला प्रवक्ता संदीप कुशवाहा, रिंकू कुशवाहा, सुनील सुरीला, दीपक कुशवाहा, उमेश कुशवाहा, विकी कुशवाहा, डॉक्टर शंभू कुशवाहा, विकास कुमार तथा राजपुर थाना के सह प्रभारी संजय पासवान रहे.







Comment here