ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शहीद जवानों को लेकर विरोध प्रदर्शन और श्रद्धांजलि सभा

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः चीन की सेना द्वारा भारत के लद्दाख स्थित गलवान घाटी में भारतीय फौज पर हुए हमले के खिलाफ युवा शक्ति सेवा संस्थान के बैनर तले स्थानीय किला मैदान में चीन का झंडा जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ. जिसकी अध्यक्षता संस्थान के संयोजक रामजी सिंह ने किया उन्होंने भारत सरकार से चीन से सभी प्रकार के व्यापारिक संबंध

तत्काल प्रभाव से बंद किए जाने और चीनी वस्तुओं का आयात पर पूरी तरह से रोक लगाए जाने की मांग की.
इस दौरान प्रमोद केसरी, मुकेश कुमार, ललन, गगन सिंह, सोनू राय, रॉबिन सिंह, छतन, अनीश राय, मो रेहान, मोहम्मद नेयाज, जितेंद्र ठाकुर, अनिल तिवारी, पिंटू कुमार मौजूद रहे.                       वहीं दूसरी ओर एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष अनुराग राज त्रिवेदी के नेतृत्व में मुनीब चौक स्थित भगत सिंह पार्क के प्रांगण में शहीद हुए जवानों को मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर अनुराग राज त्रिवेदी ने कहा कि सरकार कमजोर हाथों में है जिसका खामियाजा हमारे

सैनिकों को भुगतना पड़ रहा है. वही आईटी सेल जिला अध्यक्ष विनय ओझा ने कहा कि सरकार शहादत की बदला ले वरना इस्तीफा दे. श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों में विकास पांडे, विशाल खरवार, मोनू चौबे, आसिफ अली, पंकज पटेल, दीपक राय, अकाश श्रीवास्तव, आदि उपस्थित रहे.

Comment here