ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

वामपंथी दलों ने प्रवासी मजदूरों की वापसी को लेकर दिया धरना

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः प्रवासी बिहारी मजदूरों एवं अन्य श्रमिकों वापसी को लेकर वामदलों के द्वारा जिले भर के कार्यकर्ता अपनी अपनी घरों के बाहर मजदूरों एवं श्रमिकों के लिए आज दिन में 10 बजे से लेकर 12 बजे तक अपने अपने दरवाजे पर 3 सूत्री मांगों के समर्थन करते हुए धरना दिया. प्रवासी बिहारी मजदूरों की वापसी के लिये किरायों के वहन केंद या राज्य सरकार करे मजदूर नही, कोरोना संक्रमण काल मे सभी मजदूरों एवं श्रमिकों को 3 माह का खाद्यान्न (राशन),तथा 10 हजार रुपया नगद दे कोरोना संक्रमण से अथवा भूखे व पैदल चल पड़े, श्रमिक, मजदूरों के असामयिक मृत्यु पर मृतक

परिवार को 20 लाख रुपया का मुआवजा राशि सरकार दे.
उपयुक्त मांगो के समर्थन में बक्सर मे पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, कुमार नयन, धीरेंद्र चौधरी, सोनू खरवार, गुड्डू शर्मा, वंश नारायण सिंह, सुरेंद्र शर्मा, अशोक शर्मा, मोहम्मद बेचू
वही चौसा में हदीस मियां, राजपुर में कपिल पासवान, सिमरी मे जिला पार्षद केदार सिंह इटाढ़ी में ज्योतिश्वर सिंह, बिरेन्द्र डुमराँव में शमीम मंसूरी, सुदामा चौधरी, ओमप्रकाश सिंह, नावानगर मे अशोक कुमार, महेंद्र सिंह, केसठ मे जितेंद्र सिंह, उमाकांत दुबे, जितेंद्र भास्कर ब्रह्मपुर मे नागेन्द्र सिंह, प्रबिन्द सिंह, राजेश कुमार इत्यादि ने धरना दिया.

Comment here