जनमित्र/बक्सरः राजद के द्वारा पूरे प्रदेश में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया आपको बता दें कि नेता प्रतिपक्ष बिहार विधानसभा तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज 1 मई मजदूर दिवस के अवसर पर सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक 2 घंटे के सांकेतिक उपवास, कोटा में फंसे छात्रों को वापस लाने के लिए और बिहार सरकार के द्वारा मजदूरों के प्रति अमानवीय नीतियों के बिरोध में पूरे प्रदेश में आरजेडी के लोगो ने उपवास रखा.

बक्सर में भी राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष डॉ विमलेश यादव युवा राजद अध्यक्ष बबलू यादव, रामाशंकर सिंह कुशवाहा, विवेक केशरी, मोहित यादव, लालबाबू सिंह यादव, अजय कुशवाहा, तुषार विजेता समेत पार्टी के तमाम सदस्य नेता व कार्यकर्ता अपने समर्थकों के साथ उपवास पर बैठे इस दौरान छात्र नेता रमाशंकर सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार अन्य राज्यों में फंसे मजदूर एवं छात्रों के प्रति बिल्कुल ही असंवेदनशील है यही कारण है कि सरकार अपने लोगों को लाने से कतरा रही है जिसको लेकर के पूरे प्रदेश में राजद धरना दे रही है

Comment here