ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

युवा राजद ने मनाया पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन।

Spread the love

जनमित्र/बक्सर:- पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के 30वा जन्म दिवस के अवसर पर युवा राजद के जिला अध्यक्ष बबलू यादव के नेतृत्व में हावर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल इटाढ़ी के प्रांगण में पर्यावरण कल्याण हेतु पौधारोपण किया गया साथ ही कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव को हमेशा स्वस्थ रहने एवं दीर्घायु होने की कामना की.

युवा जिलाध्यक्ष ने देश को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से तेजस्वी यादव के जन्मदिवस पर पांच-पांच पेड़ लगाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है अगर समय रहते अगर हम लोग पर्यावरण को नहीं बचाएंगे तो आने वाले समय में हमारा ही जीवन कष्टदायक होगा इसलिए जरूरी है कि हम सभी मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें.


इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में राजेश मंडल, देवेंद्र यादव, त्रिलोकी खरवार, रामेश्वर सिंह, रामलाल साह, आशुतोष गुप्ता, राम सुरेश सिंह, ओम प्रकाश माली, प्रमोद कुमार, राजेश कुमार सिंह, श्याम नारायण यादव, सत्येंद्र आजाद, सुमन राम, ओम प्रकाश सिंह, जीतन यादव, राजा खान, देवनाथ माली, निर्मल गोंड़, शंकर कुशवाहा, संतोष प्रजापति, विकास यादव, प्रमोद कुमार यादव, शिवजी यादव, सुरेश यादव, साबिर अली समेत कई लोग मौजूद रहे.

Comment here