ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

दिन रात जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं ये लोग..

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः कोरोना को लेकर हुए लॉक डाउन के चलते हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं. ऐसे बहुत लोग हैं जिनको दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो पाता ऐसे में जेवियस पॉल और रेचल लगातार जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं. ये लोग शांति नगर, मठिया मोहल्ला, सारीमपुर, शिवपुर तथा नई बाजार में राहत सामग्री का वितरण कर रहे हैं. इनके टीम में इनके अलावा मुकेश, अमित, स्मिता, सजी व अरफी और भी सहयोग कर रहे हैं.

ये लोग वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखते हैं ताकि संक्रमण का फैलाव ना हो सके. ये लोग प्रतिदिन ऐसे लोगों को भोजन कराते हैं जो असहाय हैं जैसे रिक्शा चालक, मजदूर, बुजुर्ग एवं विधवा कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनके घर वालों ने उन्हें छोड़ दिया है. उनका भी ये लोग खास ख्याल रखते हैं साथ ही अपने आसपास के बच्चों के बीच फल, अंडा, ब्रेड आदि का वितरण करते रहते हैं. इनका कहना है कि इन लोगों की मदद करके हम लोग काफी प्रसन्न है और आगे भी हमारा मुहिम जारी रहेगा.

Comment here